Skip to main content

समाजों को जोड़कर पार्टी का मत प्रतिशत बढ़ाने का कार्य करें: शिवप्रकाश -


डबल इंजन सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं: डॉ. मोहन यादव 

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चा पदाधिकारी पार्टी का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए समाज को जोडऩे का कार्य करें। मोर्चा अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी इसके लिए आगामी दिनों की पूरी कार्ययोजना बनाकर जिला और मंडल स्तर तक के पदाधिकारी की सहभागिता निर्धारित कर काम में जुट जाएं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार की योजनाओं का लाभ आम जन को दिलाने का प्रयास किया जाना चाहिए। मध्यप्रदेश विधानसभा में सभी मोर्चा विकसित भारत एंबेसडर बनाने के लिए अभियान चलाकर नए लोगों को जोड़ें। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत में सभी मोर्चो के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का ही परिणाम है, जिससे हमें इतनी बड़ी सफलता मिली। इसी तरह का प्रयास हमें आने वाले लोकसभा चुनाव में भी करना है। सभी मोर्चा नव मतदाताओं को पार्टी से जोडऩे के लिए अभियान चलाएं और नमो मित्र, नमो वॉरियर्स बनाने के कार्य को प्राथमिकता से करें। यह बात भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पार्टी के सभी मोर्चों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कही। सभी मोर्चों की संयुक्त बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी ने किया। बैठक में भाजपा के सभी सातों मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 विकसित भारत संकल्प यात्रा में सहभागिता करें:-डॉ. यादव

 बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार गरीब कल्याण की कई योजनाएं चला रही है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं और पा़त्रों को इसका लाभ दिलाने का कार्य करें। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और उनका प्रचार-प्रसार का कार्य भी मोर्चा पदाधिकारी करें। अभी प्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है, उसमें सहभागिता कर योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को उनका लाभ दिलाने का कार्य करें। सरकारी आयोजनों में जनता की सहभागिता और बढ़ाएं, ताकि भाजपा सरकार और बेहतर तरीके से जनता की सेवा कर सके। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में जो सीटें भाजपा हारी है, वहां और सक्रियता बढ़ाएं और डबल इंजन सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाकर लोकसभा में भाजपा की प्रचंड जीत हो ऐसे प्रयास करें।  


लोकसभा चुनाव के लिए सभी मोर्चा अभी से जुटें: विष्णुदत्त शर्मा 

बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में सभी मोर्चा ने अथक मेहनत, कुशल रणनीति से प्रयास किया उसी का परिणाम है कि भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत मिला। चुनाव से पहले युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक मोर्चा ने जो अलग-अलग अभियान चलाकर जनता के बीच कार्य किया उसका पार्टी को बहुत फायदा मिला। भाजपा को इस विधानसभा चुनाव में 48.62 प्रतिशत मत मिला जो प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अब तक का सर्वाधिक मत प्रतिशत है। हमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सबका विकास, सबका साथ और सबका विश्वास के मंत्र पर आगे कार्य करना है। लोकसभा चुनाव में भाजपा के मत प्रतिशत को और बढ़ाना है, इसके लिए अभियान चलाएं। सभी मोर्चा पदाधिकारी विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हों और सरकार की योजनाओं का जनता को लाभ दिलाएं। मोर्चा पदाधिकारी विकसित भारत एंबेसडर बनाने का अभियान चलाकर नए लोगों को नमो एप से जोड़ें। युवाओं को पार्टी से जेडऩे के लिए नव मतदाता सम्मेलन आयोजित किए जाएं। युवा मोर्चा इस कार्य को करे और सभी मोर्चा उसमें सहभागिता करें।  

अपने गांव के मंदिर को अयोध्या धाम बनाएं: हितानंद

 बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि पार्टी के सभी मोर्चा नमो एप और नमो वॉरियर्स बनाने का कार्य प्राथमिकता से करें। जनता के बीच संपर्क बनाए। सभी मोर्चे अपने कार्यक्रम निर्धारित करें, उन्हें समय-सीमा में पूरा करने का लक्ष्य लेकर कार्य करें। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री रामलला विराजमान होने वाले हैं। हर व्यक्ति 22 जनवरी को अयोध्या नहीं पहुंच सकता, इसलिए अपने गांव के मंदिर को उस दिन अयोध्या धाम की तरह सजाएं और वहां पूजा-पाठ और भंडारे का आयोजन करें। 22 जनवरी की शाम को हर घर के बाहर 11 दीपक जलाकर दीपावली जैसा उत्सव मनाए। इसके लिए सभी मोर्चां के कार्यकर्ता जनता के साथ सहभागिता करें। युवाओं को पार्टी से जोडऩे का अभियान चलाएं। पहली बार मतदाता बने युवक-युवतियों को पार्टी से जोडऩे के लिए सभी मोर्चा संयुक्त रूप से कार्ययोजना बनाकर कार्य को गति प्रदान करें। हितानंद ने कहा कि सभी मोर्चा युवा संवाद, महासंपर्क अभियान चलाकर आम जनता को पार्टी से जोडऩे का कार्य करें। 
x

Comments

Popular posts from this blog

हेयर ट्रीटमेंट को लेकर सजग हो रहे लोग : राज श्रीवास

सुनीता ब्यूटी एकेडमी द्वारा दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस का आयोजन भोपाल। सौंदर्य के क्षेत्र में कार्यरत राजधानी की जानीमानी संस्था सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल द्वारा आनंद नगर में प्रारम्भ किए गए अपने नवीन आउटलेट में 2 दिन का हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस आयोजित किया गया। उक्त जानकारी देते हुए सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल की संस्थापक सुनीता सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ के हेयर गुरु के नाम से मशहूर तथा  जानेमाने हेयर एक्सपर्ट राज श्रीवास के मार्गदर्शन में दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस और हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय सत्र में पहले दिन इंटरनेशनल  हेयर कट टेक्निक, एडवांस ब्लो ड्राई स्टाइलिंग, इंटरनेशनल  हेयर कलर टेक्निक, ऑफ्टर कलर स्टाइलिंग, कलर केयर एंड टेक्निक की जानकारी दी जी। वहीं सत्र के दूसरे दिन हेयर नैनो प्लास्टिया ट्रीटमेंट, मेगा साइन ट्रीटमेंट,  इको प्लास्टिया ट्रीटमेंट, हेयर बोटोक्स ट्रीटमेंट, हेयर कॉलेजेन ट्रीटमेंट,  फ्रिज़ ऑट हेयर ट्रीटमेंट की जानकारी सभी ब्यूटी आर्टिस्टों की दी गई। ब्यूटी एक्सपर्ट सुनीता सिंह और गायत्री मालवीय द्...

जेल के अन्दर का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर जेल की सुरक्षा के साथ किया खिलवाड़ : मिर्ची बाबा

मिर्ची बाबा ने केंद्रीय जेल अधीक्षक के कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल कहा, कैदियों के पेट काटकर उनकी स्वंत्रता और गरिमा तथा जेल की गोपनीयता कर रहे भंग भोपाल। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरी महाराज ने केंद्रीय जेल भोपाल के अधीक्षक पर कैदियों के पेट काटकर उनकी स्वंत्रता और गरिमा तथा जेल की गोपनीयता कर रहे भंग करने का आरोप लगाया है। मिर्ची बाबा ने कहा कि मुझे विशेष सूत्रों के माध्यम से पता चला है कि जेल में बंद कैदियों के पेट का हक काट कर जेल अधीक्षक ने कथावाचक  अनिरुद्धाचार्य की कथा का आयोजन केंद्रीय जेल में किया गया एवं कथा के दौरान संबंधित कैदियों से समव्यावहार व बातचीत का वार्तालाप कथावाचक के यूट्यूब चैनल पर भी चलाया जा रहा है । मिर्ची बाबा ने कहा कि केन्द्रीय जेल भोपाल में वर्ष 2023 में कथावाचक हरि ठाकुर चंडीगढ़ एवं वर्ष 2024 में कथावाचक आचार्य अनिरुद्धाचार्य की बड़े स्तर पर दो भागवत कथाओं का आयोजन किया गया था। सवाल यह उठता है कि आयोजन में खर्च की गई राशि और उसकी अनुमति क्या प्रशासन से ली गई थी।  उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन के...

भूमि पूजन करने आईं मंत्री, मधुमक्खियों ने लगवा दी दौड़

जान बचाकर दौड़ीं, काम नहीं आई सरकारी सुरक्षा व्यवस्था  मंच से शुरू हुआ मधुमक्खियों का कहर, मच गई भगदड़ सतना (मध्य प्रदेश)।  नेता और मंत्री जहां जाते हैं, वहां सुरक्षा का इतना कड़ा घेरा होता है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। लेकिन सतना में मधुमक्खियों ने इस सुरक्षा का ऐसा मजाक उड़ाया कि मंत्री और अधिकारी तक जान बचाकर भागने पर मजबूर हो गए! शुक्रवार को सतना के सिविल लाइन इलाके में बन रहे शहीद स्मृति पार्क का भूमि पूजन समारोह था। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी जैसे ही पूजा की तैयारी करने लगीं, अचानक सैकड़ों मधुमक्खियों का झुंड वहां आ धमका। मधुमक्खियों ने बिना किसी चेतावनी के ऐसा हमला किया कि पूरा कार्यक्रम स्थल जंग का मैदान बन गया। अफसर, नेता, सुरक्षा गार्ड—जो जहां था, वही से अपनी जान बचाने भागा! मंत्री प्रतिमा बागरी भी दौड़ती नजर आईं, उनके साथ अधिकारियों की भी हालत खराब हो गई। सुरक्षा बेबस, मंत्री को भी भागना पड़ा मंत्री और अधिकारी अक्सर वीआईपी सुरक्षा घेरे में चलते हैं, लेकिन यहां मधुमक्खियों ने सारी व्यवस्थाओं को ध्वस्त कर दिया। गार्ड, पुलिसकर्मी भी बचने के लिए इधर-उधर भागते दिखे। ...