Skip to main content

शासकीय गतिविधियों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: डॉ. मोहन यादव



मुख्यमंत्री बोले, जनकल्याण और विकास की सभी योजनाएं जारी रहेंगी 
खरगोन में 182 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में चल रही जनकल्याण और विकास की सभी योजनाओं और कार्यक्रमों का क्रियान्वयन निरंतर जारी रहेगा, कोई भी योजना बंद नहीं होगी। आवश्यक धनराशि का प्रबंध कर सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने दो टूक कहा कि  शासकीय गतिविधियों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खरगोन के नवग्रह मेला ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के विकास में समूचे निमाड़ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, इस क्षेत्र के विकास के लिए राज्य शासन प्रतिबद्ध है। दक्षिण से आने वाले रेल मार्ग को निमाड़ क्षेत्र से ले जाने के लिए नया ट्रेक विकसित करने के प्रस्ताव पर रेल मंत्री से चर्चा हुई है। इस क्षेत्र में विकसित हो रहे फोर लेन से विकास के द्वार खुलेंगे। निमाड़ क्षेत्र में रोजगार के अवसरों के सृजन के लिए भी गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नवग्रह मेला क्षेत्र के विकास के लिए 25 करोड़ रूपए उपलब्ध कराए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम में 182 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत इंदौर संभाग के 167 करोड़ रुपए लागत के 41 विकास कार्यों, नानकोडी बैराज, 7.54 करोड़ लागत की झिरन्या और करही बैराज भगवानपुर, भिकनगांव झिरनिया मार्ग पर 5.88 करोड़ लागत के नवीन पुल निर्माण, कायाकल्प योजना 2.0 अंतर्गत खरगोन जिले में 2 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण कार्यों का बटन दबाकर शिलान्यास और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 132वें वर्ष में प्रवेश कर रहे नवग्रह मेले का पूजन-अर्चन कर शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न योजनाओं के हितलाभ भी वितरित किए। 

रोड शो में शामिल हुईं महिलाएं, युवा और बुजुर्ग

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रोड शो में सम्मिलित होते हुए नवग्रह मेला ग्राउंड पहुंचे। खरगोनवासियों ने रोड शो में उत्साह के साथ ढोल-ढमाके, जनजातीय नृत्य और पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। रोड शो में महिला, युवा, बुजुर्ग बड़ी संख्या में सहभागी थे। विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारी संघों एवं संस्थाओं ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया। रोड शो के बीच एक बालिका ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का तिलक किया, डॉ. यादव ने बालिका का पुष्प माला भेंट कर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रोड शो में शामिल हुए जनसमुदाय पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिवादन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नवग्रह मेला ग्राउंड पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों ने विशाल पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया एवं तीर-कमान भेंटकर उनका आत्मीय अभिवादन किया गया।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, 21वीं सदी के भारत में अपार संभावनाएं छुपी हुई हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी की नेतृत्व क्षमता और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से देश ही नहीं, अपितु सम्पूर्ण विश्व परिचित है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की पाँचवी अर्थव्यवस्था बना है। हम उनके नेतत्व में मध्यप्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश ने लार्ड मेकाले द्वारा लागू की गई शिक्षा नीति में आमूल-चूल परिवर्तन किया है। प्रदेश में नई शिक्षा नीति के अंतर्गत हर जिले में एक-एक ऐसा कॉलेज खोला जाएगा, जहां विद्यार्थियों के लिए सभी कोर्स उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि विकास गतिविधियों और जनकल्याण कार्यक्रमों का मैदानी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए उनकी समीक्षा संभाग स्तर पर की जाएगी। इसी क्रम में इंदौर संभाग की समीक्षा खरगोन में रखी गई है। विकास-जनकल्याण, कानून व्यवस्था और जनसुविधा से संबंधित गतिविधियों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। 

अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत-वंदन करेंगे

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि लोकतंत्र की लड़ाई में मालवा-निमाड़ के क्रांतिकारियों का अमूल्य योगदान रहा है। टंट्या मामा और चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारियों के बलिदान से ही स्वतंत्रता का मार्ग प्रशस्त हुआ। लोकतांत्रिक व्यवस्था ने गरीब परिस्थिति के प्रतिभावान व्यक्तियों को देश की बागडोर संभालने का अवसर प्रदान किया। पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री सड़क योजना देकर देश के विकास को गति प्रदान की। अब देश नई व्यवस्था से जुडऩे जा रहा है। राजा के रूप में जनसेवक और आदर्श पुत्र के प्रतिमान भगवान श्रीराम 22 जनवरी को अयोध्या में विराजेंगे, इस अद्भुत और अविस्मरणीय पल का सम्पूर्ण विश्व साक्षी होगा। मध्यप्रदेश से जिन-जिन मार्गों से श्रद्धालु अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे, उन सभी मार्गों पर फूल बिछाकर श्रद्धालुओं का स्वागत-वंदन किया जाएगा। कार्यक्रम में जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह, महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, वन, पर्यावरण एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान, क्षेत्रीय सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल, ज्ञानेश्वर पाटिल, शंकर लालवानी, छतर सिंह दरबार, राज्य सभा सांसद सुश्री कविता पाटीदार, पूर्व मंत्री तथा विधायक श्रीमती अर्चना चिटनीस सहित क्षेत्र के विधायकगण, जनप्रतिनिधि, विभिन्न योजनाओं के हितग्राही एवं विशाल जनसमुदाय उपस्थित था। 

Comments

Popular posts from this blog

हेयर ट्रीटमेंट को लेकर सजग हो रहे लोग : राज श्रीवास

सुनीता ब्यूटी एकेडमी द्वारा दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस का आयोजन भोपाल। सौंदर्य के क्षेत्र में कार्यरत राजधानी की जानीमानी संस्था सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल द्वारा आनंद नगर में प्रारम्भ किए गए अपने नवीन आउटलेट में 2 दिन का हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस आयोजित किया गया। उक्त जानकारी देते हुए सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल की संस्थापक सुनीता सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ के हेयर गुरु के नाम से मशहूर तथा  जानेमाने हेयर एक्सपर्ट राज श्रीवास के मार्गदर्शन में दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस और हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय सत्र में पहले दिन इंटरनेशनल  हेयर कट टेक्निक, एडवांस ब्लो ड्राई स्टाइलिंग, इंटरनेशनल  हेयर कलर टेक्निक, ऑफ्टर कलर स्टाइलिंग, कलर केयर एंड टेक्निक की जानकारी दी जी। वहीं सत्र के दूसरे दिन हेयर नैनो प्लास्टिया ट्रीटमेंट, मेगा साइन ट्रीटमेंट,  इको प्लास्टिया ट्रीटमेंट, हेयर बोटोक्स ट्रीटमेंट, हेयर कॉलेजेन ट्रीटमेंट,  फ्रिज़ ऑट हेयर ट्रीटमेंट की जानकारी सभी ब्यूटी आर्टिस्टों की दी गई। ब्यूटी एक्सपर्ट सुनीता सिंह और गायत्री मालवीय द्...

जेल के अन्दर का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर जेल की सुरक्षा के साथ किया खिलवाड़ : मिर्ची बाबा

मिर्ची बाबा ने केंद्रीय जेल अधीक्षक के कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल कहा, कैदियों के पेट काटकर उनकी स्वंत्रता और गरिमा तथा जेल की गोपनीयता कर रहे भंग भोपाल। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरी महाराज ने केंद्रीय जेल भोपाल के अधीक्षक पर कैदियों के पेट काटकर उनकी स्वंत्रता और गरिमा तथा जेल की गोपनीयता कर रहे भंग करने का आरोप लगाया है। मिर्ची बाबा ने कहा कि मुझे विशेष सूत्रों के माध्यम से पता चला है कि जेल में बंद कैदियों के पेट का हक काट कर जेल अधीक्षक ने कथावाचक  अनिरुद्धाचार्य की कथा का आयोजन केंद्रीय जेल में किया गया एवं कथा के दौरान संबंधित कैदियों से समव्यावहार व बातचीत का वार्तालाप कथावाचक के यूट्यूब चैनल पर भी चलाया जा रहा है । मिर्ची बाबा ने कहा कि केन्द्रीय जेल भोपाल में वर्ष 2023 में कथावाचक हरि ठाकुर चंडीगढ़ एवं वर्ष 2024 में कथावाचक आचार्य अनिरुद्धाचार्य की बड़े स्तर पर दो भागवत कथाओं का आयोजन किया गया था। सवाल यह उठता है कि आयोजन में खर्च की गई राशि और उसकी अनुमति क्या प्रशासन से ली गई थी।  उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन के...

भूमि पूजन करने आईं मंत्री, मधुमक्खियों ने लगवा दी दौड़

जान बचाकर दौड़ीं, काम नहीं आई सरकारी सुरक्षा व्यवस्था  मंच से शुरू हुआ मधुमक्खियों का कहर, मच गई भगदड़ सतना (मध्य प्रदेश)।  नेता और मंत्री जहां जाते हैं, वहां सुरक्षा का इतना कड़ा घेरा होता है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। लेकिन सतना में मधुमक्खियों ने इस सुरक्षा का ऐसा मजाक उड़ाया कि मंत्री और अधिकारी तक जान बचाकर भागने पर मजबूर हो गए! शुक्रवार को सतना के सिविल लाइन इलाके में बन रहे शहीद स्मृति पार्क का भूमि पूजन समारोह था। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी जैसे ही पूजा की तैयारी करने लगीं, अचानक सैकड़ों मधुमक्खियों का झुंड वहां आ धमका। मधुमक्खियों ने बिना किसी चेतावनी के ऐसा हमला किया कि पूरा कार्यक्रम स्थल जंग का मैदान बन गया। अफसर, नेता, सुरक्षा गार्ड—जो जहां था, वही से अपनी जान बचाने भागा! मंत्री प्रतिमा बागरी भी दौड़ती नजर आईं, उनके साथ अधिकारियों की भी हालत खराब हो गई। सुरक्षा बेबस, मंत्री को भी भागना पड़ा मंत्री और अधिकारी अक्सर वीआईपी सुरक्षा घेरे में चलते हैं, लेकिन यहां मधुमक्खियों ने सारी व्यवस्थाओं को ध्वस्त कर दिया। गार्ड, पुलिसकर्मी भी बचने के लिए इधर-उधर भागते दिखे। ...