स्ट्रांग वुमन पॉवर क्लब का रंगारंग आयोजन 30 को



जमकर होगी धमाल मस्ती, किटी और विभिन्न फनी गेम्स तथा बिजनेस प्रमोशन

रायपुर (समीक्षा एक्सप्रेस)। स्ट्रांग वुमन पॉवर क्लब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के होटल राजपूताना इन में 30 जनवरी को विशेष रूप से महिलाओं को स्ट्रांग बनाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए स्ट्रांग वुमन पॉवर क्लब रायपुर की फाउंडर नीता थापा ने बताया कि 30 जनवरी को एक कार्यक्रम विशेष रूप से महिलाओं के लिए आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में रेवती सिंह इंजीनियर सीएसईबी, पुष्पलता त्रिपाठी अध्यक्ष/फाउंडर हर संभव फाउंडेशन एवं तृप्ति सक्सेना होम मेड फूड बिजनेस, कविता थापा और विमला देवी मौजूद रहेंगी। इस कार्यक्रम में महिलाओं में कौशल विकास के लिए विभिन्न प्रकार के गेम्स खेले जाएंगे। इसके अलावा किटी पार्टी का भी आयोजन किया गया है। कार्यकम में स्ट्रांग वुमन पॉवर क्लब की कोर टीम की अध्यक्ष शकीला खान, उपाध्यक्ष सविता राय, कोषाध्यक्ष वर्षा सिंह और सचिव प्रज्ञा वैष्णव का महत्वपूर्ण सहयोग रहेगा। 
नीता थापा ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए महिलाओं को 500 रुपए की मेंबरशिप फीस रखी गई है जो सालभर की होगी। उन्होंने बताया कि क्लब में शामिल होने वाली महिलाओं के हुनर या जो भी कार्य वो करती हैं उसको हमारी संस्था द्वारा प्रमोट किया जाएगा तथा उनको नई नई जानकारी भी दी जाएगी। नीता थापा ने बताया कि नए स्टार्टटप करने वाली महिलाओं के लिए स्ट्रांग वुमन पॉवर क्लब का यह आयोजन एक बेहतरीन अवसर साबित होगा। महिलाएं इस अवसर का लाभ उठाने इस कार्यक्रम में जरूर शामिल हो।

Comments