Skip to main content

'हल्दी-कुमकुम' से सौभाग्य में होती है वृद्धि : श्रीमती दीप्ति दुबे



हरसंभव फाऊंडेशन ने हल्दी कुमकुम के द्वारा किया महिलाओं का स्वागत एवं सम्मान

रायपुर। महिलाओं के लिए कार्य करने वाली तथा महिलाओं के द्वारा संचालित एवं महिलाओं के क्षेत्र में अग्रणी प्रदेश की जानीमानी संस्था हर संभव फाऊंडेशन रायपुर द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सामूहिक रूप से हल्दी कुमकुम का एक भव्य कार्यक्रम एक निजी गार्डन में आयोजित किया गया। इस आयोजन की मुख्य अतिथि के रूप में दीप्ति दुबे मौजूद रही। 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि दीप्ति दुबे ने कहा कि हल्दी-कुमकुम सनातनी संस्कृति में अखंड सौभाग्य का प्रतीक है। हल्दी-कुमकुम से सौभाग्य में वृद्धि होती है। मकर संक्रांति से इस पर्व की शुरुआत होती है। इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को परंपरा निभाने के साथ ही एक दूसरे को जानने और समझने का मौका भी मिलता है। श्रीमती दुबे ने कहा कि मेलजोल बढ़ने से नए विचार और नई ऊर्जा का संचार होता है। इस तरह के आयोजनों से सामाजिक एकता बढ़ती है।
हल्दी कुमकुम कार्यक्रम की आयोजक संस्था हर संभव फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष पुष्पलता त्रिपाठी ने बताया कि हर संभव फाउंडेशन के द्वारा विगत कई वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है। इस बार के कार्यक्रम में महिलाओं को एकत्रित एवं संगठित कर सभी महिलाओं को सिंदूर का तिलक, टीका, हल्दी कुमकुम, चावल एवं पुष्प वर्षा से जोरदार स्वागत किया गया। पुष्पलता त्रिपाठी ने बताया कि इसके अलावा सभी महिलाओं को तिल के लड्डू ,चॉकलेट  फूड पैकेट, खाद्य पदार्थ, इत्र लगाकर सुहाग सामग्री, गृह उपयोगी सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान की गई। श्रीमती त्रिपाठी ने बताया कि हल्दी कुमकुम कार्यक्रम को और रोमांचकारी बनाने के लिए महिलाओं को कई प्रकार के खेल खिलवाया गया। प्रतियोगिता समापन के बाद सभी विजेता महिला प्रतिभागियों को कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दीप्ति दुबे के द्वारा पुरस्कृत और सम्मानित किया गया। इस कार्य में हर संभव फाऊंडेशन की समस्त महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सदस्य बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लेती हैं।


हल्दी - कुमकुम महाराष्ट्र से निकलकर देश का पर्व बना : पुष्पलता त्रिपाठी

इस अवसर पर हर संभव फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष पुष्पलता त्रिपाठी ने कहा कि हल्दी कुमकुम मुख्यतः महाराष्ट्र प्रदेश का सुहागन महिलाओं को सुहाग सामग्री देकर तिलकुट एवं धार्मिक घरेलू कार्यक्रम है, जो अब पूरे देश में महिलाओं द्वारा अपने सुहाग की सलामती के लिए किया जाने वाला सार्वजनिक पर्व बन गया है। पुष्पलता त्रिपाठी ने कहा कि इस त्यौहार को सभी सुहागन महिलाएं बहुत ही उत्साह से करती हैं जिसमें गीत, संगीत, नाच - गाना, हंसी - मजाक, मस्ती आदि के रंग भरे जाते हैं । उन्होंने कहा कि यह आनंद उत्साह के माहौल से स्वस्थ रहने का यह एक बहुत ही अच्छा अवसर होता है जिसमें भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। इस अवसर सीमा छाबड़ा संरक्षक, प्रो.सुनीता चंदसोरिया, सोनल शर्मा, पूनम शुक्ला, डॉ प्रीति उपाध्याय, प्रीति मिश्रा, ममता गुप्ता, रेवती सिंह, प्रेमलता त्रिवेदी, भारती शर्मा, तृप्ति सक्सेना, श्वेता घुडुई, नीता थापा,  दीपाली दुबे, नीलू  आदि सभी के उपस्थित में यह भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

Comments

Popular posts from this blog

हेयर ट्रीटमेंट को लेकर सजग हो रहे लोग : राज श्रीवास

सुनीता ब्यूटी एकेडमी द्वारा दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस का आयोजन भोपाल। सौंदर्य के क्षेत्र में कार्यरत राजधानी की जानीमानी संस्था सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल द्वारा आनंद नगर में प्रारम्भ किए गए अपने नवीन आउटलेट में 2 दिन का हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस आयोजित किया गया। उक्त जानकारी देते हुए सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल की संस्थापक सुनीता सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ के हेयर गुरु के नाम से मशहूर तथा  जानेमाने हेयर एक्सपर्ट राज श्रीवास के मार्गदर्शन में दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस और हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय सत्र में पहले दिन इंटरनेशनल  हेयर कट टेक्निक, एडवांस ब्लो ड्राई स्टाइलिंग, इंटरनेशनल  हेयर कलर टेक्निक, ऑफ्टर कलर स्टाइलिंग, कलर केयर एंड टेक्निक की जानकारी दी जी। वहीं सत्र के दूसरे दिन हेयर नैनो प्लास्टिया ट्रीटमेंट, मेगा साइन ट्रीटमेंट,  इको प्लास्टिया ट्रीटमेंट, हेयर बोटोक्स ट्रीटमेंट, हेयर कॉलेजेन ट्रीटमेंट,  फ्रिज़ ऑट हेयर ट्रीटमेंट की जानकारी सभी ब्यूटी आर्टिस्टों की दी गई। ब्यूटी एक्सपर्ट सुनीता सिंह और गायत्री मालवीय द्...

जेल के अन्दर का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर जेल की सुरक्षा के साथ किया खिलवाड़ : मिर्ची बाबा

मिर्ची बाबा ने केंद्रीय जेल अधीक्षक के कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल कहा, कैदियों के पेट काटकर उनकी स्वंत्रता और गरिमा तथा जेल की गोपनीयता कर रहे भंग भोपाल। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरी महाराज ने केंद्रीय जेल भोपाल के अधीक्षक पर कैदियों के पेट काटकर उनकी स्वंत्रता और गरिमा तथा जेल की गोपनीयता कर रहे भंग करने का आरोप लगाया है। मिर्ची बाबा ने कहा कि मुझे विशेष सूत्रों के माध्यम से पता चला है कि जेल में बंद कैदियों के पेट का हक काट कर जेल अधीक्षक ने कथावाचक  अनिरुद्धाचार्य की कथा का आयोजन केंद्रीय जेल में किया गया एवं कथा के दौरान संबंधित कैदियों से समव्यावहार व बातचीत का वार्तालाप कथावाचक के यूट्यूब चैनल पर भी चलाया जा रहा है । मिर्ची बाबा ने कहा कि केन्द्रीय जेल भोपाल में वर्ष 2023 में कथावाचक हरि ठाकुर चंडीगढ़ एवं वर्ष 2024 में कथावाचक आचार्य अनिरुद्धाचार्य की बड़े स्तर पर दो भागवत कथाओं का आयोजन किया गया था। सवाल यह उठता है कि आयोजन में खर्च की गई राशि और उसकी अनुमति क्या प्रशासन से ली गई थी।  उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन के...

भूमि पूजन करने आईं मंत्री, मधुमक्खियों ने लगवा दी दौड़

जान बचाकर दौड़ीं, काम नहीं आई सरकारी सुरक्षा व्यवस्था  मंच से शुरू हुआ मधुमक्खियों का कहर, मच गई भगदड़ सतना (मध्य प्रदेश)।  नेता और मंत्री जहां जाते हैं, वहां सुरक्षा का इतना कड़ा घेरा होता है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। लेकिन सतना में मधुमक्खियों ने इस सुरक्षा का ऐसा मजाक उड़ाया कि मंत्री और अधिकारी तक जान बचाकर भागने पर मजबूर हो गए! शुक्रवार को सतना के सिविल लाइन इलाके में बन रहे शहीद स्मृति पार्क का भूमि पूजन समारोह था। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी जैसे ही पूजा की तैयारी करने लगीं, अचानक सैकड़ों मधुमक्खियों का झुंड वहां आ धमका। मधुमक्खियों ने बिना किसी चेतावनी के ऐसा हमला किया कि पूरा कार्यक्रम स्थल जंग का मैदान बन गया। अफसर, नेता, सुरक्षा गार्ड—जो जहां था, वही से अपनी जान बचाने भागा! मंत्री प्रतिमा बागरी भी दौड़ती नजर आईं, उनके साथ अधिकारियों की भी हालत खराब हो गई। सुरक्षा बेबस, मंत्री को भी भागना पड़ा मंत्री और अधिकारी अक्सर वीआईपी सुरक्षा घेरे में चलते हैं, लेकिन यहां मधुमक्खियों ने सारी व्यवस्थाओं को ध्वस्त कर दिया। गार्ड, पुलिसकर्मी भी बचने के लिए इधर-उधर भागते दिखे। ...