Skip to main content

मप्र में पुलिस थानों का ग्रेडेशन होगा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा पुरस्कार : डॉ. मोहन यादव



मुख्यमंत्री ने किया आईपीएस सर्विस मीट का शुभारंभ

डीजीपी बोले, साइबर सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और यातायात सुधार पर पुलिस का फोकस

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पुलिस सेवा जीवनभर जवान रखने वाली सेवा है, जहां हमेशा नई चुनौतियां रहती हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश की पुलिस 24 घंटे तत्पर रहकर जनता की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है।
शुक्रवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में भारतीय पुलिस सेवा समागम (आईपीएस मीट) का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिया कि पुलिस थानों का जिला, संभाग और राज्य स्तर पर ग्रेडेशन किया जाए और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाए। इससे पुलिस बल का मनोबल बढ़ेगा और जनता के बीच पुलिस की साख मजबूत होगी।

पुलिस बल के आधुनिकीकरण पर जोर 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पुलिस सेवा केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की सुरक्षा और न्याय की अंतिम उम्मीद भी है। उन्होंने कहा कि सरकार पुलिस बल को आधुनिक संसाधनों और तकनीक से सुसज्जित करने के लिए निरंतर कार्यरत है।उन्होंने आईपीएस सर्विस मीट को सिर्फ एक औपचारिक बैठक न मानकर इसे एक प्रशिक्षण कार्यशाला के रूप में लेने की बात कही, जहां अधिकारी अपने अनुभव साझा कर सकते हैं और एक-दूसरे से सीख सकते हैं।

बम्होरीकलां थाना राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित

मुख्यमंत्री ने टीकमगढ़ जिले के बम्होरीकलां थाना को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सर्वश्रेष्ठ थानों की सूची में शामिल किए जाने पर थाना प्रभारी सुश्री रश्मि जैन को सम्मानित किया। उन्होंने इस उपलब्धि को प्रदेश के लिए गर्व की बात बताया।

जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस तत्पर : श्री मकवाना 

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस ने अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने में शानदार कार्य किया है। उन्होंने बताया कि  नए आपराधिक कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया है, जिसकी सराहना केंद्रीय गृह मंत्री और गृह सचिव ने भी की है।साइबर क्राइम, साइबर फ्रॉड, नशा मुक्ति और यातायात सुरक्षा जैसी चुनौतियों पर तेज़ी से काम हो रहा है।
डीजीपी श्री मकवाना ने बताया कि पूरे प्रदेश में साइबर सुरक्षा अभियान चलाकर अब तक 10 लाख से अधिक छात्रों और नागरिकों को जागरूक किया गया है।

मुख्यमंत्री ने पुलिस बल का किया उत्साहवर्धन

आईपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष  रवि कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस बल प्रदेश के हर नागरिक की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतीक-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कार्यक्रम के अंत में सभी आईपीएस अधिकारियों के साथ समूह छायाचित्र खिंचवाकर पुलिस बल का उत्साहवर्धन किया।



Comments

Popular posts from this blog

हेयर ट्रीटमेंट को लेकर सजग हो रहे लोग : राज श्रीवास

सुनीता ब्यूटी एकेडमी द्वारा दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस का आयोजन भोपाल। सौंदर्य के क्षेत्र में कार्यरत राजधानी की जानीमानी संस्था सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल द्वारा आनंद नगर में प्रारम्भ किए गए अपने नवीन आउटलेट में 2 दिन का हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस आयोजित किया गया। उक्त जानकारी देते हुए सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल की संस्थापक सुनीता सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ के हेयर गुरु के नाम से मशहूर तथा  जानेमाने हेयर एक्सपर्ट राज श्रीवास के मार्गदर्शन में दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस और हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय सत्र में पहले दिन इंटरनेशनल  हेयर कट टेक्निक, एडवांस ब्लो ड्राई स्टाइलिंग, इंटरनेशनल  हेयर कलर टेक्निक, ऑफ्टर कलर स्टाइलिंग, कलर केयर एंड टेक्निक की जानकारी दी जी। वहीं सत्र के दूसरे दिन हेयर नैनो प्लास्टिया ट्रीटमेंट, मेगा साइन ट्रीटमेंट,  इको प्लास्टिया ट्रीटमेंट, हेयर बोटोक्स ट्रीटमेंट, हेयर कॉलेजेन ट्रीटमेंट,  फ्रिज़ ऑट हेयर ट्रीटमेंट की जानकारी सभी ब्यूटी आर्टिस्टों की दी गई। ब्यूटी एक्सपर्ट सुनीता सिंह और गायत्री मालवीय द्...

जेल के अन्दर का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर जेल की सुरक्षा के साथ किया खिलवाड़ : मिर्ची बाबा

मिर्ची बाबा ने केंद्रीय जेल अधीक्षक के कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल कहा, कैदियों के पेट काटकर उनकी स्वंत्रता और गरिमा तथा जेल की गोपनीयता कर रहे भंग भोपाल। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरी महाराज ने केंद्रीय जेल भोपाल के अधीक्षक पर कैदियों के पेट काटकर उनकी स्वंत्रता और गरिमा तथा जेल की गोपनीयता कर रहे भंग करने का आरोप लगाया है। मिर्ची बाबा ने कहा कि मुझे विशेष सूत्रों के माध्यम से पता चला है कि जेल में बंद कैदियों के पेट का हक काट कर जेल अधीक्षक ने कथावाचक  अनिरुद्धाचार्य की कथा का आयोजन केंद्रीय जेल में किया गया एवं कथा के दौरान संबंधित कैदियों से समव्यावहार व बातचीत का वार्तालाप कथावाचक के यूट्यूब चैनल पर भी चलाया जा रहा है । मिर्ची बाबा ने कहा कि केन्द्रीय जेल भोपाल में वर्ष 2023 में कथावाचक हरि ठाकुर चंडीगढ़ एवं वर्ष 2024 में कथावाचक आचार्य अनिरुद्धाचार्य की बड़े स्तर पर दो भागवत कथाओं का आयोजन किया गया था। सवाल यह उठता है कि आयोजन में खर्च की गई राशि और उसकी अनुमति क्या प्रशासन से ली गई थी।  उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन के...

भूमि पूजन करने आईं मंत्री, मधुमक्खियों ने लगवा दी दौड़

जान बचाकर दौड़ीं, काम नहीं आई सरकारी सुरक्षा व्यवस्था  मंच से शुरू हुआ मधुमक्खियों का कहर, मच गई भगदड़ सतना (मध्य प्रदेश)।  नेता और मंत्री जहां जाते हैं, वहां सुरक्षा का इतना कड़ा घेरा होता है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। लेकिन सतना में मधुमक्खियों ने इस सुरक्षा का ऐसा मजाक उड़ाया कि मंत्री और अधिकारी तक जान बचाकर भागने पर मजबूर हो गए! शुक्रवार को सतना के सिविल लाइन इलाके में बन रहे शहीद स्मृति पार्क का भूमि पूजन समारोह था। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी जैसे ही पूजा की तैयारी करने लगीं, अचानक सैकड़ों मधुमक्खियों का झुंड वहां आ धमका। मधुमक्खियों ने बिना किसी चेतावनी के ऐसा हमला किया कि पूरा कार्यक्रम स्थल जंग का मैदान बन गया। अफसर, नेता, सुरक्षा गार्ड—जो जहां था, वही से अपनी जान बचाने भागा! मंत्री प्रतिमा बागरी भी दौड़ती नजर आईं, उनके साथ अधिकारियों की भी हालत खराब हो गई। सुरक्षा बेबस, मंत्री को भी भागना पड़ा मंत्री और अधिकारी अक्सर वीआईपी सुरक्षा घेरे में चलते हैं, लेकिन यहां मधुमक्खियों ने सारी व्यवस्थाओं को ध्वस्त कर दिया। गार्ड, पुलिसकर्मी भी बचने के लिए इधर-उधर भागते दिखे। ...