Skip to main content

वैराग्यनंद गिरी महाराज, बोले – ‘परंपराओं से दूर सनातन विरोधी हैं यह लोग



महाकुंभ 2025: विपक्ष के सवालों पर भड़के पंचायती निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर

भोपाल।  महाकुंभ 2025 को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर पंचायती निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी वैराग्यनंद गिरी महाराज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विपक्षी नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो लोग इस पवित्र आयोजन पर सवाल उठा रहे हैं, वे सनातन संस्कृति से बिल्कुल अनभिज्ञ हैं।
महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी वैराग्यनंद गिरी महाराज ने कहा, ये लोग कभी राम मंदिर, कभी सनातन धर्म, तो कभी गंगा पर उंगलियां उठाते हैं। जिन्होंने अपने जीवन में कभी सनातन परंपराओं का पालन नहीं किया, वे आज धार्मिक आयोजनों पर सवाल उठा रहे हैं। इन लोगों ने कभी धर्म की शिक्षा ली ही नहीं, ये विधर्मी प्रवृत्ति के हैं। 

गंगा तो मोक्षदायिनी और पवित्र है 

वैराग्यनंद गिरी महाराज ने आगे कहा कि गंगा तो मोक्षदायिनी और पवित्र है, उसका जल कभी अपवित्र नहीं हो सकता। उन्होंने सवाल उठाने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि "इन लोगों को शर्म आनी चाहिए कि वे ऐसी बातें कर रहे हैं। हमारा देश धार्मिक और वसुधैव कुटुंबकम की भावना से ओत-प्रोत है। जब-जब ऋषियों ने धर्म के लिए यज्ञ किया, तब-तब विघ्न डालने वाले भी आए हैं, लेकिन धर्म का कार्य कभी रुका नहीं है और न ही रुकेगा।

ग्वालियर में होगा विशाल महायज्ञ 

महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी वैराग्यनंद गिरी महाराज ने बताया कि महाकुंभ की भांति इस बार मध्यप्रदेश के ग्वालियर में भी एक भव्य महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। स्वामी वैराग्यनंद गिरी महाराज ने बताया कि यह यज्ञ भारत की उन्नति, विश्व शांति और बलिदानियों की आत्मा की शांति के लिए किया जाएगा।

विश्व शांति और राष्ट्र की उन्नति के लिए यज्ञ 

महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी वैराग्यनंद गिरी महाराज ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक और राष्ट्रहित से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा, “देश की एकता, भाईचारे और शहीदों की आत्मा की शांति के लिए यह यज्ञ किया जा रहा है। भागीरथ ने अपने पुरखों की मुक्ति के लिए गंगा को धरती पर लाने का प्रयास किया था, उसी तरह यह समाज अपने बलिदानियों और पूर्वजों की शांति के लिए यज्ञ कर रहा है। यह केवल हिंदू धर्म का नहीं, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र का यज्ञ है।

‘सनातन धर्म पर सवाल उठाने वालों को मिलेगा जवाब’ 

महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी वैराग्यनंद गिरी महाराज ने अंत में कहा कि जो लोग इस आयोजन पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें सनातन धर्म और इसकी परंपराओं के महत्व को समझना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, सनातन धर्म पर उंगली उठाने वालों को करारा जवाब मिलेगा। धर्म और राष्ट्र के खिलाफ काम करने वालों को सनातन परंपरा और साधु-संतों की शक्ति का एहसास जल्द ही होगा।

विहिप के आलोक कुमार ने भी दी प्रतिक्रिया 

इस आयोजन को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह यज्ञ भारत की उन्नति और विश्व शांति के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि इस यज्ञ से प्राप्त ऊर्जा पूरे विश्व को लाभ पहुंचाए और राष्ट्र एक नई ऊंचाई पर पहुंचे।
महाकुंभ 2025 और ग्वालियर में होने वाले महायज्ञ को लेकर जहां संत समाज इसे एक ऐतिहासिक और धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण आयोजन मान रहा है, वहीं विपक्ष इसे सवालों के घेरे में खड़ा कर रहा है। महामंडलेश्वर वैराग्यनंद महाराज का स्पष्ट संदेश है कि सनातन धर्म और इसकी परंपराओं पर उंगली उठाने वालों को जवाब जरूर मिलेगा और यह आयोजन पूरी भव्यता के साथ संपन्न होगा।

इस महायज्ञ की खास बातें :

✅ 500 फीट ऊंची यज्ञशाला राजस्थान से लाई जाएगी।
✅ 1008 कुंडों का विशाल यज्ञ आयोजित होगा।
✅ 1 लाख महिलाओं की कलश यात्रा निकाली जाएगी।
✅ 11 हजार आचार्य 1 लाख शतचंडी पाठ का आयोजन करेंगे।
✅ 11 करोड़ आहुतियां डाली जाएंगी, जिससे राष्ट्र में समरसता और एकता का संदेश दिया जाएगा।
x

Comments

Popular posts from this blog

हेयर ट्रीटमेंट को लेकर सजग हो रहे लोग : राज श्रीवास

सुनीता ब्यूटी एकेडमी द्वारा दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस का आयोजन भोपाल। सौंदर्य के क्षेत्र में कार्यरत राजधानी की जानीमानी संस्था सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल द्वारा आनंद नगर में प्रारम्भ किए गए अपने नवीन आउटलेट में 2 दिन का हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस आयोजित किया गया। उक्त जानकारी देते हुए सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल की संस्थापक सुनीता सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ के हेयर गुरु के नाम से मशहूर तथा  जानेमाने हेयर एक्सपर्ट राज श्रीवास के मार्गदर्शन में दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस और हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय सत्र में पहले दिन इंटरनेशनल  हेयर कट टेक्निक, एडवांस ब्लो ड्राई स्टाइलिंग, इंटरनेशनल  हेयर कलर टेक्निक, ऑफ्टर कलर स्टाइलिंग, कलर केयर एंड टेक्निक की जानकारी दी जी। वहीं सत्र के दूसरे दिन हेयर नैनो प्लास्टिया ट्रीटमेंट, मेगा साइन ट्रीटमेंट,  इको प्लास्टिया ट्रीटमेंट, हेयर बोटोक्स ट्रीटमेंट, हेयर कॉलेजेन ट्रीटमेंट,  फ्रिज़ ऑट हेयर ट्रीटमेंट की जानकारी सभी ब्यूटी आर्टिस्टों की दी गई। ब्यूटी एक्सपर्ट सुनीता सिंह और गायत्री मालवीय द्...

जेल के अन्दर का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर जेल की सुरक्षा के साथ किया खिलवाड़ : मिर्ची बाबा

मिर्ची बाबा ने केंद्रीय जेल अधीक्षक के कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल कहा, कैदियों के पेट काटकर उनकी स्वंत्रता और गरिमा तथा जेल की गोपनीयता कर रहे भंग भोपाल। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरी महाराज ने केंद्रीय जेल भोपाल के अधीक्षक पर कैदियों के पेट काटकर उनकी स्वंत्रता और गरिमा तथा जेल की गोपनीयता कर रहे भंग करने का आरोप लगाया है। मिर्ची बाबा ने कहा कि मुझे विशेष सूत्रों के माध्यम से पता चला है कि जेल में बंद कैदियों के पेट का हक काट कर जेल अधीक्षक ने कथावाचक  अनिरुद्धाचार्य की कथा का आयोजन केंद्रीय जेल में किया गया एवं कथा के दौरान संबंधित कैदियों से समव्यावहार व बातचीत का वार्तालाप कथावाचक के यूट्यूब चैनल पर भी चलाया जा रहा है । मिर्ची बाबा ने कहा कि केन्द्रीय जेल भोपाल में वर्ष 2023 में कथावाचक हरि ठाकुर चंडीगढ़ एवं वर्ष 2024 में कथावाचक आचार्य अनिरुद्धाचार्य की बड़े स्तर पर दो भागवत कथाओं का आयोजन किया गया था। सवाल यह उठता है कि आयोजन में खर्च की गई राशि और उसकी अनुमति क्या प्रशासन से ली गई थी।  उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन के...

भूमि पूजन करने आईं मंत्री, मधुमक्खियों ने लगवा दी दौड़

जान बचाकर दौड़ीं, काम नहीं आई सरकारी सुरक्षा व्यवस्था  मंच से शुरू हुआ मधुमक्खियों का कहर, मच गई भगदड़ सतना (मध्य प्रदेश)।  नेता और मंत्री जहां जाते हैं, वहां सुरक्षा का इतना कड़ा घेरा होता है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। लेकिन सतना में मधुमक्खियों ने इस सुरक्षा का ऐसा मजाक उड़ाया कि मंत्री और अधिकारी तक जान बचाकर भागने पर मजबूर हो गए! शुक्रवार को सतना के सिविल लाइन इलाके में बन रहे शहीद स्मृति पार्क का भूमि पूजन समारोह था। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी जैसे ही पूजा की तैयारी करने लगीं, अचानक सैकड़ों मधुमक्खियों का झुंड वहां आ धमका। मधुमक्खियों ने बिना किसी चेतावनी के ऐसा हमला किया कि पूरा कार्यक्रम स्थल जंग का मैदान बन गया। अफसर, नेता, सुरक्षा गार्ड—जो जहां था, वही से अपनी जान बचाने भागा! मंत्री प्रतिमा बागरी भी दौड़ती नजर आईं, उनके साथ अधिकारियों की भी हालत खराब हो गई। सुरक्षा बेबस, मंत्री को भी भागना पड़ा मंत्री और अधिकारी अक्सर वीआईपी सुरक्षा घेरे में चलते हैं, लेकिन यहां मधुमक्खियों ने सारी व्यवस्थाओं को ध्वस्त कर दिया। गार्ड, पुलिसकर्मी भी बचने के लिए इधर-उधर भागते दिखे। ...