Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2024

हेयर ट्रीटमेंट को लेकर सजग हो रहे लोग : राज श्रीवास

सुनीता ब्यूटी एकेडमी द्वारा दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस का आयोजन भोपाल। सौंदर्य के क्षेत्र में कार्यरत राजधानी की जानीमानी संस्था सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल द्वारा आनंद नगर में प्रारम्भ किए गए अपने नवीन आउटलेट में 2 दिन का हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस आयोजित किया गया। उक्त जानकारी देते हुए सुनीता ब्यूटी एकेडमी भोपाल की संस्थापक सुनीता सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ के हेयर गुरु के नाम से मशहूर तथा  जानेमाने हेयर एक्सपर्ट राज श्रीवास के मार्गदर्शन में दो दिवसीय हेयर मास्टर क्लॉस और हेयर आर्टिस्ट डिप्लोमा क्लॉस का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय सत्र में पहले दिन इंटरनेशनल  हेयर कट टेक्निक, एडवांस ब्लो ड्राई स्टाइलिंग, इंटरनेशनल  हेयर कलर टेक्निक, ऑफ्टर कलर स्टाइलिंग, कलर केयर एंड टेक्निक की जानकारी दी जी। वहीं सत्र के दूसरे दिन हेयर नैनो प्लास्टिया ट्रीटमेंट, मेगा साइन ट्रीटमेंट,  इको प्लास्टिया ट्रीटमेंट, हेयर बोटोक्स ट्रीटमेंट, हेयर कॉलेजेन ट्रीटमेंट,  फ्रिज़ ऑट हेयर ट्रीटमेंट की जानकारी सभी ब्यूटी आर्टिस्टों की दी गई। ब्यूटी एक्सपर्ट सुनीता सिंह और गायत्री मालवीय द्...

हम मिलकर पेड़ लगाएंगे, धरती को हरा भरा बनाएंगे : संगीता अग्रवाल

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत महिला मोर्चा अध्यक्ष ने भी रोपे पौधे, एकलव्य विद्यालय में रोपे  1100 पेड़ भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किये गए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत एकलव्य विद्यालय मैहर में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, कलेक्टर रानी बाटड, नगरपालिका अध्यक्ष गीता सोनी, उपाध्यक्ष शीतल ताम्रकार, एसडीएम विकास सिंह, मां शारदा मंदिर के पुजारी दीपू महराज, तहसीलदार जितेंद्र पटेल, सीएमओ लालजी ताम्रकार, महिला मोर्चा अध्यक्ष मैहर संगीता अग्रवाल, संध्या, सरोज, रेखा, रागिनी के अलावा भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य सभी मोर्चा के प्रतिनिधि गण, नगरपालिका स्टॉफ, पार्षद, समाजसेवी, एनजीओ संस्थान, स्व सहायता समूह, एकलव्य विद्यालय के प्राचार्य सभी विद्यालय के छात्र छात्राएं अध्यापक, नागरिक , पत्रकार आदि लोगो ने मिलकर एकलव्य विद्यालय मैहर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। इस अवसर पर सभी लोगों को पौधों की देखभाल करने का संकल्प भी दिलाया गया।  इस दौरान महिला मोर्चा की अध्यक्ष...

देशभर में जनता कांग्रेस को नकार रही है : संगीता अग्रवाल

भोपाल। प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा के उप चुनाव में पार्टी को मिली सफलता पर अमरवाड़ा की जनता का आभार जताते हुए भाजपा महिला मोर्चा मैहर की जिला अध्यक्ष संगीता अग्रवाल ने कहा कि यह कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का समुचित सतत मार्गदर्शन और प्रबंधन की जीता है। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक नए और आधुनिक भारत के निर्माण की सहभागी बनना चाहती है तो वहीं मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के समग्र सोच के साथ खड़ी हैं।   संगीता अग्रवाल ने कहा है कि लोकसभा की हार से बौखलाई कांग्रेस चाहे जो कर ले, मध्यप्रदेश की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है । उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी के सारे जतन अब बेकार जाएंगे क्योंकि पांच दशक से ज्यादा के कार्यकाल में कांग्रेस ने जनहित के एक भी काम नहीं किए। कांग्रेस का भांडा पूरी तरीके से फूट चुका है जनता की नजरों में यह पार्टी  गिर चुकी है। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा की जनता के लिए कुछ नही किया। वह इतने साल...

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी सहित सब-स्टेशनों और रहवासी कालोनियों में रोपे गए पौधे

"एक पेड़ मां के नाम" देशव्यापी अभियान के अंतर्गत हुआ पौध-रोपण भोपाल ।  ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार ऊर्जा विभाग की बिजली कंपनियों में पर्यावरण को सुरक्षित और स्वच्छ रखने के उद्देश्य से पौध-रोपण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के विभिन्न सब-स्टेशनों और रहवासी कालोनियों में आज पहले चरण में पौध-रोपण किया गया। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के भोपाल मुख्यालय में आयोजित पौध-रोपण कार्यक्रम में कंपनी के प्रबंध संचालक  क्षितिज सिंघल सहित अन्य अधिकारियों ने पौध-रोपण कर पेड़-पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया। गौरतलब है कि इस समय "एक पेड़ मां के नाम" पौध-रोपण का देशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी मुख्यालय पर भी पौध-रोपण का वृहद स्तर पर आयोजन किया जा रहा है। कंपनी मुख्यालय सहित प्रदेश के विभिन्न सब स्टेशनों में अब तक लक्ष्य से अधिक पौधों का रोपण किया गया है। पौध-रोपण में कंपनी के कार्मिकों के अलावा उनके परिजनों ने भी हिस्सेदारी निभाई। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी क...

आइये हम सब मिलकर सफल बनाए "एक पेड़ मां के नाम अभियान"

डॉ. मोहन यादव भोपाल : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के पुनीत अवसर पर 5 जून को बुद्ध जयंती पार्क में एक पौधा लगाकर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम "मन की बात" के 111 वें एपिसोड में इस अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रत्येक देशवासी से अपनी मां के प्रति सम्मान स्वरूप कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने की मार्मिक अपील की थी। प्रधानमंत्री की उस मार्मिक अपील ने देशवासियों के दिलों को छू लिया और देश के विभिन्न हिस्सों में लोगों के बीच अपनी मां के प्रति अपने सम्मान की अभिव्यक्ति के रूप में पौधे रोपित करने की होड़ लग गई। एक माह के अंदर ही देश भर में करोड़ों पौधे लगाए जा चुके हैं और यह अभियान 140 करोड़ पेड़ लगाने के लक्ष्य की ओर द्रुत गति से आगे बढ़ रहा है। हर भारतवासी अपूर्व उत्साह के साथ इस अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आतुर है। पर्यावरण की सुरक्षा और समृद्धि के लिए समर्पित इस अभियान को मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल की अनूठी उपलब्धि मानते हुए उन्हें मध्यप्रदेश की जनता...