Skip to main content

Posts

Showing posts from January, 2020

श्रीलंका में भव्य सीता माता मंदिर का निर्माण होगा

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने दिए योजना बनाने के निर्देश भोपाल। मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि श्रीलंका में भव्य सीता माता मंदिर का निर्माण किया जाएगा। निर्माण के संबंध में मध्यप्रदेश और श्रीलंका के अधिकारियों की एक समिति बनायी जाएगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं कि मंदिर निर्माण और सांची में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बौद्ध संग्रहालय, अध्ययन एवं प्रशिक्षण केन्द्र बनाने के लिए शीघ्र ही योजना बनाएं और उसका क्रियान्वयन करें। मुख्यमंत्री सोमवार को मंत्रालय में जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे महाबौद्धी सोसायटी के प्रतिनिधि-मंडल के साथ हुई बैठक में चर्चा कर रहे थे। बैठक में महाबौद्धी सोसायटी अध्यक्ष बनागला उपतिसा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री को इस मौके पर महाबौद्धी सोसायटी श्रीलंका के अध्यक्ष बनागला उपतिसा ने बौद्ध की प्रतिमा, बौद्ध ग्रंथ एवं स्व-लिखित पुस्तक भेंट की। मंत्री श्री शर्मा ने भी श्रीलंका यात्रा के दौरान प्राप्त उपहार मुख्यमंत्री को भेंट किये। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा अध्यात्म मनोज श्रीवास्तव उपस्थित थे।  मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि...

20 साल से व्हील चेयर पर, पर दूसरों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान

भाइयों ने साथ छोड़ा तो छह गरीब बच्चियों को बनाया संपत्ति का उत्तराधिकारी भोपाल। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की 47 साल की चंद्रकांता जेठवानी। सरकारी स्कूल में संविदा शिक्षक, ऑस्टियोजेनेसिस इम्परफेक्टा बीमारी से पीडि़त। इसमें शरीर की हड्डी इतनी कमजोर हो जाती है कि जरा सी चोट लगने पर टूट जाती है। इसलिए कई मल्टीपल फ्रैक्चर झेल रही चंद्रकांता चल नहीं सकतीं। व्हील चेयर पर ही रहना पड़ता है। दिव्यांगता का दर्द झेल रही चंद्रकांता दूसरों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरना चाहती हैं। इसलिए आर्थिक रूप से कमजोर 50 बच्चों की स्कूल फीस भर चुकी हैं। छह गरीब लड़कियों को अपने फ्लैट और बैंक बैलेंस का उत्तराधिकारी बनाया है। आंखें और अपना शरीर दान करने की घोषणा कर दी है। वहीं, डॉक्टरों ने जवाब दे दिया है कि अब किसी प्रकार की चोट लगती है तो व्हील चेयर से भी चल नहीं पाएंगी। इसलिए इच्छा मृत्यु चाहती हैं, ताकि शरीर के अंग दान के बाद काम आ सकें। इसके लिए प्रधानमंत्री को चि_ी भी लिखी। ऐसा इसलिए कि किसी तरह की दुर्घटना होने पर अंगदान नहीं हो सकता। इसलिए मांगी इच्छा मृत्यु: दरअसल, चंद्रकांता ने शरीर दान करने का संकल...

अंतरिक्ष में इंसान जैसा बर्ताव करेगी ह्यूमनॉइड व्योममित्रा

गगनयान मिशन भेजने से पहले सामने आई पहली झलक नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) ने बुधवार को मानवरहित अंतरिक्ष मिशन गगनयान में भेजी जाने वाली ह्यूमनॉइड व्योममित्रा का वीडियो जारी किया। इसरो के वैज्ञानिक सैम दयाल ने कहा कि यह ह्यूमनॉइड मानव की तरह व्यवहार करने का प्रयास करेगी और हमें वापस रिपोर्ट करेगी। हम ऐसा प्रयोग के तौर पर कर रहे हैं। 1984 में राकेश शर्मा रूस के अंतरिक्ष यान में बैठकर अंतरिक्ष गए थे। इस बार भारतीय एस्ट्रोनॉट्स भारत के अंतरिक्ष यान में बैठ कर स्पेस में जाएंगे। इसरो चीफ सिवन ने कहा-गगनयान के अंतिम मिशन से पहले दिसंबर 2020 और जुलाई 2021 में अंतरिक्ष में मानव जैसे रोबोट भेजे जाएंगे। यह इंसान जैसे दिखने वाले ह्यूमनॉइड रोबोट होंगे। अन्य देश ऐसे मिशन से पहले अंतरिक्ष में पशुओं को भेज चुके हैं। ह्यूमेनॉइड शरीर के तापमान और धड़कन संबंधी टेस्ट करेंगे। सिवन ने बताया कि गगनयान मिशन के लिए जनवरी के अंत में ही 4 चुने हुए एस्ट्रोनॉट्स ट्रेनिंग के लिए रूस भेजे जाएंगे। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा सहयोग   सिवन ने कहा कि गगनयान मिशन सिर्फ इंसान को अंतर...

मध्यप्रदेश को भण्डारण हब बनाया जाएगा: कमल नाथ

मुख्यमंत्री की सूचना प्रौद्योगिकी, स्वागत, पर्यटन के नए क्षेत्रों में निवेशकों से चर्चा निवेशकों ने कहा मध्यप्रदेश जल्द ही इकॉनोमिक फोर्स बनेगा भोपाल। मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि मध्यप्रदेश को भण्डारण का हब बनाया जाएगा। मध्यप्रदेश देश के केन्द्र में स्थित है, इसलिए निकट भविष्य में  लाजिस्टिक हब के रूप में विकसित होगा। इससे प्रदेश के भण्डारण हब बनने में भी सहयोग मिलेगा। उन्होंने लाजिस्टिक और भण्डारण क्षेत्र में सक्रिय निवेशकों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री कमल नाथ से वल्र्ड इकॉनोमिक फोरम दावोस की वार्षिक बैठक के दूसरे दिन विश्व के नामी उद्योगपतियों ने मध्यप्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी, स्वागत क्षेत्र, पर्यटन के नए क्षेत्रों में निवेश पर चर्चा की। निवेशकों ने कमल नाथ के नेतृत्व और दूरदृष्टि में विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश जल्दी ही इकॉनोमिक फोर्स के रूप में नजर आएगा। हेवलेट पैकार्ड इंटरप्राइज डिवीजन के अध्यक्ष एवं सीईओ एंटोनियो नेरी, प्रॉक्टर एण्ड गैंबल के एशिया पैसिफिक, मध्य पूर्व अफ्रीका के अध्यक्ष श्री मगेश्वरन सुरंजन, विप्रो के सीईओ और म...

'खाली खजाना' भरने लोगों को 'बेबड़ा' बनाएगी सरकार

प्रदेश में खुलेंगी शराब की 500 उपदुकानें भोपाल । शराब के जरिए राजस्व भरने की कवायद में जुटी नाथ सरकार अब वित्तीय वर्ष के बचे 2 माह के लिए भी उपदुकानें खोलने को मंजूरी देने जा रही है। सरकार ने कहा है कि ठेकेदार चाहें तो चालू वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले फरवरी और मार्च दो महीने के लिए शराब की उप दुकानें खोल सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें सालभर के लिए निर्धारित अतिरिक्त शुल्क जमा करना होगा। उप दुकान खोलने की अनुमति संबंधित जिले के कलेक्टर देंगे। दरअसल, सरकार ने हाल में आबकारी नीति में बदलाव किया है। इसके तहत शराब लायसेंसी को उप दुकान खोलने की अनुमति दी जाएगी। शहरी क्षेत्र में 5 किलोमीटर की परिधि में शराब की दुकान नहीं होने पर जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 10 किलोमीटर की परिधि में शराब दुकान नहीं होने पर उप दुकान खोलने की मंजूरी दी जाएगी। उप दुकान खोलने के लिए सालाना शराब ठेके के अतिरिक्त राशि देना होगी। शराब दुकान के लायसेंस शुल्क के आधार पर उप दुकानों के अतिरिक्त शुल्क का स्लैब तैयार किया गया है। मिलेगा 1500 करोड़ का अतिरिक्त राजस्व  आबकारी विभाग के सूत्रों का कहना है कि सरकार ने जि...

मध्यप्रदेश में घर पहुंच नागरिक सेवा 26 जनवरी से

मुख्यमंत्री कमल नाथ इंदौर से करेंगे शुरुआत इंदौर। मध्यप्रदेश में घर पहुंच नागरिक सेवा देने की शुरुआत हो रही है। मुख्यमंत्री कमल नाथ प्रयोग के बतौर इन्दौर शहर से आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत इसकी शुरुआत 26 जनवरी से करने जा रहे हैं।मध्यप्रदेश लोक सेवाओं के प्रदाय की गारंटी अधिनियम  के अंतर्गत नागरिकों  को चयनित सेवाओं के लिए कहीं जाना नही पड़ेगा।   कलेकटर  लोकेश कुमार जाटव ने बताया है कि आवेदक स्वंय ऑनलाइन  सिटीजन लॉगिन  के माध्यम से एवं लोक सेवा केन्द्र पर आवेदन कर सकता है। आवेदक को आवेदन पत्र के साथ निर्धारित दस्तावेज लगाना अनिवार्य होगा। आवेदक की सहमति होने पर निर्धारित शुल्क पचास रुपए  लेकर द्वार पर रसीद दी जायेगी। आवेदन का निराकरण होने पर दस्तावेज आवेदक के पते पर मिल जायेंगे। श्री जाटव ने बताया है कि इसे वर्तमान में सिर्फ शहरी सीमा  में उपलब्ध कराया जाएगा।   राजस्व विभाग के अंतर्गत चालू खसरा की प्रतिलिपियो का प्रदाय- नवीन,बी-1 खतौनी की प्रतिलिपियों का प्रदय-नवीन और योजना, आर्थिक और सांख्यिकी विभाग द्वारा प्रदाय किये जाने...

महिलाओं के लिए हेलमेट अनिवार्य क्यों नहीं?

सरकार के जवाब से कोर्ट असंतुष्ट, पक्ष रखने के लिए दी आखिरी मोहलत भोपाल। हेलमेट की अनिवार्यता से महिलाओं को छूट देने के प्रावधान को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भोपाल के एक लॉ स्टूडेंट ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर मध्य प्रदेश व्हीकल एक्ट 1994 में बदलाव की मांग की है। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के हिमांशु दीक्षित ने हेलमेट की अनिवार्यता से छूट के प्रावधान को गलत बताया है। छात्र के अनुसार सूबे में सड़क हादसों के दौरान हुई महिलाओं की मौत की संख्या काफी अधिक है। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टिकोण से महिलाओं को भी हेलमेट लगाना अनिवार्य किया जाना चाहिए। कोर्ट ने इस मामले पर मंगलवार को सुनवाई की और छात्र की दलील सुनी। सड़क दुर्घटनाओं में 580 महिलाओं की मौत लॉ स्टूडेंट ने बताया कि वर्ष 2015 से 2019 तक 2142 सड़क हादसों में करीब 580 महिलाओं की मौत हो चुकी है। ऐसे में मध्य प्रदेश मोटर व्हीकल एक्टर 1994 में बदलाव करना बेहद जरूरी है। छात्र ने बताया कि इस एक्ट के आर्टिकल 15(1) और आर्टिकल 21 के तहत महिलाओं को हेलमेट लगाना अनिवार्य नहीं है। इससे महिलाओं की जान को खतरा है। कोर्ट ने जताई नाराजगी...

गाय को छूने से दूर होती है नेगेटिविटी: यशोमति ठाकुर

महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री ने किया दावा  नई दिल्ली। महाराष्ट्र की उद्धव सरकार की मंत्री यशोमति ठाकुर ने गाय को छूने से नकारात्मकता (नेगेटिविटी) दूर होने का दावा कर एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है। तिवसा से विधायक और उद्धव ठाकरे सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री ठाकुर अमरावती में एक कार्यक्रम में बोल रही थीं। उन्होंने सभा में कहा, हमारी संस्कृति कहती है कि अगर आप गाय को छूएंगे तो सारी नकारात्मकता दूर हो जाएगी। इससे पहले वाशिम जिला परिषद् चुनाव के लिए प्रचार करते हुए उन्होंने कहा था, हम अभी बस सत्ता में आए ही हैं, हमारी जेबें अभी उतनी गर्म नहीं हुई हैं। साथ ही उन्होंने कहा था कि मतदाता भले ही विपक्ष से पैसा ले लें लेकिन उन्हें वोट कांग्रेस को ही देना चाहिए। इससे कुछ दिन पहले उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र सरकार के मंत्रियों ने बस शपथ ली ही है और पैसा बनाना अभी शुरू नहीं किया है। उनके इस बयान के लिए उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी।   

भाजपा ने देश को आर्थिक बदहाली की कगार पर ला खड़ा किया: दुबे

मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अभय दुबे ने लगाए आरोप भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अभय दुबे ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने पहले तो भारतवर्ष को भीषणतम आर्थिक बदहाली की कगार पर ला खड़ा किया है और अब जब देश का युवा अपने रोजगार का सवाल पूछ रहा है, देश के बड़े उद्योगपति राहुल बजाज मुखरता से देश के गृह मंत्री के सम्मुख उद्योगजगत की बदहाली और भय के वातावरण पर सवाल पूछ रहे हैं, तब केंद्र सरकार इन सवालों से मुंह चुराने के लिए सीएए को आधार बनाकर धु्रवीकरण की राजनीति कर रही है। दुबे पीसीसी में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। श्री दुबे ने कहा कि 7 जनवरी, 2019 को ज्वाइंट पॉर्लियामेंट्री कमेटी ने सिटीजनशिप (अमेडमेंट) बिल 2016 के संदर्भ में लोकसभा में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की थी, जिसमें यह तथ्य सामने आये थे कि जब जेपीसी ने अहमदाबाद और राजकोट का दौरा किया, तब वहां उन्होंने पाया कि सैकड़ों हिन्दू परिवार पाकिस्तान में धार्मिक आधार पर प्रताडऩा के चलते राजकोट आये हैं। जो राज्य सरकार द्वारा सुविधा नहीं दिये जाने के अभाव में अपना जीवन वहां व्यतीत कर रहे हैं, उ...