Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2021

बेनी दयाल का कू क्रिकेट एंथम वायरल, क्योंकि फैन्स ने कहा 'कू पे बोलेगा'

नई दिल्ली। क्रिकेट अनुभव को कई दर्जे ऊपर ले जाने के लिए कू ऐप ने एक रोमांचक क्रिकेट एंथम - कू (Koo) पे बोलेगा - लॉन्च किया है जो फैन्स के उत्साह, जोश और तीव्र ऊर्जा के साथ प्रतिध्वनित होता है। क्योंकि वे टीम इंडिया के लिए टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के दौरान उत्साहित होते हैं । लोकप्रिय गायक बेनी दयाल द्वारा रचित और गाया गया, हाई-ऑक्टेन एंथम ने सोशल मीडिया पर फैन्स की कल्पना को आकर्षित किया है। बेनी दयाल के फॉलोअर्स इस सप्ताह की शुरुआत से ही, एंथेम के लॉन्च के बाद से मंच पर गायक के साथ कूइंग कर रहे हैं और उनसे जुड़ रहे हैं। बेनी दयाल को 16 भाषाओं में 2,000 से अधिक गीतों का श्रेय प्राप्त है, और कू (Koo) के लिए यह एंथेम भारतीय भाषाओं में यूज़र्स की प्रतिक्रियाओं के साथ गूंज रहा है। क्रिकेट एंथम का वीडियो शेयर करते हुए सिंगर ने कू करते हुए कहा, "क्रिकेट का बुखार चढ़ रहा है। एक बार फिर हम नीले कपड़ों में पुरुषों को प्रोत्साहित करने के लिए अपनी स्क्रीन से जुड़े हुए हैं। अब चाहे हार हो या जीत, पूरा देश अपने चैंपियन के लिए #KooParBolega कू एंथम के साथ। जोश कम ना हो, आइए सीजन के सबसे मजेदार ट्र...

अंतर्राष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच, मध्यप्रदेश इकाई द्वारा कहानी-पाठ गोष्ठी का आयोजन

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच, मध्यप्रदेश इकाई की कहानी-पाठ गोष्ठी 28-10-2021 को गूगल मीट पर  सम्पन्न हुई। कार्यकम की अध्यक्षता करते हुए राज बोहरे ने कहा कि कहानी अभी भी साहित्य की प्रमुख विधा है। वो कभी हाशिए पर नहीं जा सकती। इसके साथ ही उन्होंने कहानीकारों की कहानियों पर सार्थक टिप्पणी और सुझाव दिये।  मुख्य अतिथि इक़बाल मकसूद ने कहा कि हमारी धार्मिक कथाओं जैसे महाभारत, रामायण में धीरे–धीरे बहुत सारी अतिरिक्त कथाएँ जुड़ती जाती हैं, यही किस्सागोई है। आपने भी पढ़ी गई कहानियों पर सार्थक सुझाव और गंभीर टिप्पणी दी।  स्वागत वक्तव्य में संस्था की संस्थापक-अध्यक्ष सुश्री संतोष श्रीवास्तव ने कहा, हिंदी कहानियों का इतिहास भारत में सदियो पुराना है। प्राचीन काल से ही कहानियां भारत में बोली, सुनी और लिखी जा रही है। जब लिखने की सुविधा नहीं थी तो मौखिक कहानियां पीढ़ी दर पीढ़ी हस्तांतरित होती थी और वही लोक गाथाएं बन जाती थीं। ये कहानियां ही है जो हमें हिम्मत से भर देती है और हम असंभव कार्य को भी करने को तैयार हो जाते है और अत्यंत कठिनाइयों के बावजूद ज्यादातर कार्य पूरे भी होते है...

ख़त्म हुईं इंतजार की घड़ियाँ, मेट्रो से रोशन हुई कानपुर की सरजमीं

- सिग्नल और दरवाजों का हुआ परीक्षण,  एमडी कुमार केशव ने दी बधाई  - अब कानपुर की धूल से मिलेगी राहत, लखनऊ से कानपुर जाने वालों को होगी सुविधा  कानपुर। कानपुर की मेट्रो को पहली बार शहर की धरती पर चलाकर देखा गया। असेंबलिंग एरिया से निकालकर सोमवार को उसे डिपो के अंदर ही ट्रैक पर चलाया गया। इसके साथ ही सिग्नल के साथ रुकने, चलने का परीक्षण करने के साथ ट्रेन के अंदर से ही इसके दरवाजे खोलने और बंद करके चेक किया गया। शाम से रात तक मेट्रो को ट्रैक पर अलग-अलग स्पीड पर चलाकर देखा गया। पिछले माह के अंत में मेट्रो की पहली ट्रेन के कोच कानपुर आए थे। तीनों कोच को असेंबलिंग एरिया में ले जाने के साथ ही इसके तमाम पुर्जों को असेंबल करने का कार्य चल रहा था। साथ ही ट्रेन के विभिन्न उपकरणों की चेकिंग का कार्य संपन्न किया गया। मेट्रो डिपो में करंट की आपूर्ति में देरी के चलते दो जेनरेटर के करंट से मेट्रो को चलाया गया। मेट्रो को सामान्य तौर पर अधिकतम 80 किलोमीटर की रफ्तार पर चलाया जाता है, लेकिन मुख्य रूट पर परीक्षण के दौरान इसे 90 किलोमीटर तक की रफ्तार तक चलाया गया। सोमवार को पहले ट्रायल में मेट...

हाईकोर्ट की फटकार के बाद राज्य में हो सकते हैं पंचायत एवं निकाय चुनाव

- याचिकाकर्ता जया ठाकुर बोली, कोरोना का बहाना कर चुनाव टाल रही सरकार भोपाल। मध्यप्रदेश की हाईकोर्ट जबलपुर द्वारा लगाई गई फटकार के बाद अब प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की उम्मीद जगती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर दायर याचिका की सुनवाई के दौरान जबलपुर उच्च न्यायालय द्वारा राज्य शासन को दिए गए नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया है। जिसके बाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को उक्त याचिका की सुनवाई करते हुए राज्य शासन को 3 दिन के भीतर चुनाव का शेड्यूल पेश करने को कहा है। याचिकाकर्ता जया ठाकुर के अधिवक्ता वरुण सिंह ने नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव को लेकर उच्च न्यायालय जबलपुर में याचिका दायर की थी। मामले की सुनवाई करते हुए 4 अक्टूबर को उच्च न्यायालय ने राज्य शासन और राज्य निर्वाचन आयोग को फटकार लगाते हुए 3 सप्ताह के भीतर जवाब पेश करने को कहा था। इसके बाद भी उक्त मामले में राज्य सरकार की तरफ से उच्च न्यायालय में कोई जवाब नहीं दिया गया। याचिकाकर्ता के वकील ने उच्च न्यायालय को बताया कि चुनाव आयोग तो चुनाव कराने को तैयार है। इसके लिए उसने 250 पेज का जवाब भी प...

प्रदेश में कई स्थानों पर महिलाओं और नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटनाएं : राशिदा मुस्तफा

  -महिला कांग्रेस ने पूछा सरकार से सवाल, क्या यही शिवराज का सुशासन है भोपाल। पिछले तीन दिनों में मध्यप्रदेश के अनेक इलाकों में महिलाओं के दुष्कर्म के मामले सामने आने पर विपक्ष ने सरकार को कठघरे खड़ा करते हुए कानून व्यवस्था और पुलिसिया कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस इसे सरकार की विफलता बताते हुए आरोप लगाया है कि इससे ऐसे लगता है कि मध्यप्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। वहीं अपराधियों पर कोई अंकुश नहीं होने से वह निश्चिन्त होकर महिलाओं की आबरू लूट रहे हैं। जबकि जिन पर सुरक्षा का जिम्मा है वह प्रदेश सरकार के मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक सब के सब प्रदेश के उपचुनाव में व्यस्त हैं। प्रदेश की महिलाओं के लिए इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या होगा कि खुद को उनका भाई बताने वाले मामा के राज में वही सुरक्षित नहीं है।  मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना जायसवाल महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर लगातार आवाज उठा रही है, उसके बावजूद भी प्रदेश सरकार अपने कानो में तेल डाले बैठे हुई है। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की उत्पीड़न निवारण समिति की प्रदेश प्रभ...

करवा चैथ विशेष : सारिका ने बताया जीपीएस पर आधारित शहरों के चंद्रोदय का समय

इंतजार की घड़ी के लिये अब चंद्रमा को देखने  से पहले देखें अपनी घड़ी: सारिका न रहें बेकरार, आपके शहर के निश्चित समय पर करें चांद का इंतजार भोपाल। आज शाम करवा चौथ पर आकाश में टकटकी लगाकर अब न तो चांद का इंतजार करना होगा और न ही सामूहिक पूजन में आमंत्रण का समय निर्धारित करने में कोई मुश्किल आयेगी। आपका चांद आपके शहर में कब उदित होगा और कितनी दूरी पर कितनी चमक के साथ होगा यह बताने नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने जीपीएस पर आधारित चंद्रमा का पल प्रति पल का कार्यक्रम जारी किया है।  सारिका ने बताया कि चंद्रोदय का यह समय पूर्व (ईस्ट) में क्षितिज से चंद्रमा के निकलने का समय है। अगर आपके घर-आंगन या छत से देखने पर सामने किसी इमारत या वृक्षों का अवरोध है तो यह उसके लगभग 15 मिनिट बाद कुछ उंचाई पर आने पर आपको दिख सकेगा। सारिका ने बताया कि महीनों पहले से इंतजार कराने वाला करवा चौथ का चांद मध्यप्रदेश के सिंगरौली जैसे पूर्व दिशा के शहरों में पहले उदित होते हुये पश्चिम दिशा के शहरों जैसे इंदौर, खरगौन में लगभग 30 मिनिट बाद दर्शन देगा। पंचाग एवं कैलेन्डर में प्रकाशित चंद्रोदय का...

खटलापुरा मंदिर में महिलाओं ने किया दीपदान

  -कार्तिक मास में दीपदान एवं तुलसी की पूजा का है विशेष महत्व भोपाल। सनातन परंपरा के अनुसार प्रत्‍येक मास का अपना एक धार्मिक महत्‍व होता है, लेकिन कार्तिक मास को भगवान भगवान विष्णु एवं विष्णु तीर्थ के समान ही कल्याणकारी माना गया है। पुराणों के अनुसार, सभी मासों का कुछ न कुछ विशेष महत्व है, लेकिन कार्तिक मास की महिमा बहुत ज्यादा बताई गई है। कार्तिक हिंदी पंचाग का आठवां महीना है। इस साल कार्तिक मास 21 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 19 नबंवर तक रहेगा। राजधानी की समाजसेवी महिला राखी शुक्ला, रेखा शर्मा, सीमा मलिक, मंजू श्रीवास, माया तिवारी ने राजधानी के खटलापुरा मंदिर जाकर दीपदान किया। राखी शुक्ला ने बताया कि कार्तिक मास को रोगनाशक मास कहा जाता है, जबकि वहीं सद्बुद्धि प्राप्त करने वाला, लक्ष्मी प्राप्त कराने वाला, मुक्ति प्राप्त कराने वाला मास भी कहा जाता है। इस मास में दीपदान का अपना एक अलग महत्व है। यह प्रभु के समक्ष निवेदन प्रकाट करने का एक तरीका होता है। राखी ने बताया कि दीपदान देवमंदिर, विद्वान ब्राह्मण के घर, नदी के किनारे या नदी में, दुर्गम स्थान अथवा भूमि पर करते हैं।   दीपदान कर...

यूट्यूब में दीप्ती के गाने मचा रहे धूम, खूब पसंद कर रहे फैन्स

भोपाल। इन दिनों यूट्यूब में दीप्ती के गानों की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। रिलीज होने के साथ ही दीप्ती द्वारा गाये गए गानों के वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचाने लगते हैं। यही वजह है कि इन गानों पर लाखों की संख्या में व्यूज होते हैं। हम थे जिनके सहारे, वो हुए न हमारे, डूबी जब दिल की नैया..... गाने के बोल को नए अंदाज में गाकर दीप्ती ने 80 के दशक के पहले की याद दिला दी है। हम थे जिनके सहारे, वो हुए न हमारे, डूबी जब दिल की नैया.....यूट्यूब पर इस गाने का वीडियो खूब देखा जा रहा है। बता दें कि इस गाने के रिलीज होते ही फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस गाने को आवाज देने वाली दीप्ती दुबे रेडियो स्टेशन 92.7 बिग एफएम की बिग मेमसाब शो की सैलिब्रिटी भी हैं। आरजे अनादि के साथ अक्सर इनका प्रोग्राम आता रहता है। अपने बढ़ते फैन्स फॉलोइंग और सोशल मीडिया में बढ़ती लोकप्रियता के कारण दीप्ती ने एक नया चैनल शुरू कर अब फैन्स को कई गानों को आवाज देते नजर आएंगी। बहुमुखी प्रतिभा की धनी दीप्ती दुबे डांस क्लास के जरिये डांस के हुनर भी सिखाती हैं। दीप्ती को उनके जानकार बहुत ही क्रिएटिव वूमेन मानते हैं। वह ...

करवा चौथ के प्री सेलिब्रेशन में दिखे कई रंग, सजाई सुहाग की थालियां

भोपाल।  राजधानी भोपाल में करवा चौथ के पहले शहर के अलग अलग जगहों पर प्री-करवा चौथ सेलिब्रेट किया जा रहा है। राजधानी के 9 बी साकेत नगर के  सिद्धहेश्वर मंदिर परिसर में प्री करवा चौथ सेलिब्रेशन में महिलाएं अलग अलग अंदाज में दिखाई दी। यहां सब ट्रेडिशनल ड्रेस पहनें और हाथों पर मेहंदी लगाए हुए थे। सबसे पहले सभी ने महिलाओं द्वारा नाट्य की प्रस्तुति कर करवाचौथ की कथा व महत्व बताया गया और गीत गाकर एक दूसरे को बधाई दी। इस सम्बंध में प्रगति श्रीवास्तव ने बताया कि इस सेलिब्रेशन का मकसद यंग जेनरेशन को कल्चर से जोड़कर, उन्हें इसके महत्व के बारे में बताना है। कई जगहों पर करवाचौथ पर प्री-पार्टी हुई। इसमें डांस व रैंप वॉक हुआ। इस मौके पर करवा चौथ की थाली सजाओ प्रतियोगिता में सभी महिलाओं ने बड़े उत्साह से भाग लिया। इस कार्यक्रम में सभी महिलाएं सज-धज कर आईं और एक साथ मेंहदी लगवाई। प्री करवा चौथ सेलिबेशन में कुछ सखियो संग श्रीमती अंजू सिंह, श्रीमती अम्बिका सोनी, श्रीमती प्रगति श्रीवस्तव, श्रीमती आरती गुप्ता, श्रीमती मोनिका, श्रीमती अनिता पांडे, श्रीमती योगिता टिकरिया, श्रीमती पूजा बासवानी व श्रीमत...

प्रज्ञा को पकड़कर आगरा के पागलखाने भेज देना चाहिए : मिर्ची बाबा

महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरी महाराज बोले, सांसद ने मां नर्मदा और शिवराज दोनों का अपमान किया भोपाल। मप्र की जीवनदायिनी मां नर्मदा पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाली भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर की कड़ी निंदा करते हुए धर्मगुरु पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर श्रीश्री 1008 आचार्य स्वामी वैराग्यानंद गिरी महाराज (मिर्ची-बाबा) ने कहा कि पागलपन के दौर से गुजर रही आतंकी प्रज्ञा सिंह का मानसिक संतुलन गड़बड़ा गया है। वह इसीलिए आये दिन विवादित बयान देखर कभी देश-प्रदेश की जनता, कभी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान तो कभी अपनी ही पार्टी की फजीहत कराती है। मिर्ची बाबा ने कहा कि मां नर्मदा पर अपमानजनक शब्द बोलकर प्रज्ञा ने मां नर्मदा के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी अपमान किया है। प्रज्ञा को पकड़कर आगरा के पागलखाने भेजकर सही इलाज कराना चाहिए। मिर्ची बाबा ने कहा कि 11 दिसम्बर 2016 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में नर्मदा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के संकल्प के साथ उद्गमस्थल अमरकंटक से 'नमामि देवी नर्मदे' सेवा यात्रा शुरू की गई थी। इस यात्रा में साधु-संत, पर्यावरणवि...

विधानसभा अध्यक्ष ने किया डॉ नागेंद्र सिंह और उनकी पत्नी का सम्मान

भोपाल। राष्ट्रपति पदक प्राप्त, अनेक ग्रंथों के लेखक तथा विंध्य क्षेत्र के प्रथम डी-लिट् देश के जानेमाने साहित्यकार एवं समालोचक डॉ नागेंद्र सिंह "कमलेश" एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शुशीला सिंह का  विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम  एवं उनकी पत्नी ललिता गौतम ने राजधानी स्थिति अपने सरकारी निवास पर डॉ सिंह को शॉल एवं उनकी पत्नी श्रीमती सिंह को साड़ी भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर विधानसभा अध्यक्ष की पत्नी श्रीमती ललिता गौतम ने उनके पति एवं विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के छात्र राजनीति से लेकर उनके अध्यक्ष बनने के कार्यकाल तक डॉ नागेंद्र सिंह कमलेश के संरक्षण एवं सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया और अपेक्षा की आगे भी उनका और उनके परिजनों का सहयोग एक परिवार की तरह मिलता रहेगा। दरअसल डॉ नागेंद्र सिंह और उनकी धर्मपत्नी श्री मती शुशीला सिंह विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के आग्रह पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने भोपाल एम्स अस्पताल आये थे। सिंह दम्पति एवं उनके परिवारजनों ने भी विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम के इस आत्मीयता पर कृतज्ञता व्यक्त करते हुए हमेशा उनके साथ खड़े रहने का संकल्प दोहराया।

मातारानी की पूजा कर महिलाओं ने एक दूसरे को लगाया सिंदूर, अगले वर्ष आने का न्यौता दिया

भोपाल। मां दुर्गा की आराधना का पावन पर्व शारदेय नवरात्रि का उल्लास नौ दिन की आराधना के बाद विदाई की बेला के साथ समाप्त हो गया। नौ दिनों तक देवी की आराधना करने के बाद देवी प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुक्रवार को शुरू हुआ। नम आंखों से देवी को विदाई दी गई। महिलाएं भी बड़ी संख्या में देवी प्रतिमाओं के साथ नदी तक पहुंची। बंगाली समाज ने भी प्रतिमा का विसर्जन किया। बंगाली समाज की ओमिता पार्थोदास ने बताया कि नव भोपाल बंगीय समिति दानिश कुंज कोलार द्वारा इस वर्ष भी सुबह पुष्प अर्पण के बाद दर्पण पूजा में मां दुर्गा की प्रतिमा नीचे पानी में रखकर दर्पण से मां दुर्गा के दर्शन किए। वहीं मां दुर्गा को सिंदूर लगाया और अगले बरस फिर से आने का न्यौता दिया गया। वहीं महिलाओं ने मां का आशीर्वाद लेकर सिंदूर खेला। महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सदा सुहागिन रहने का आशीर्वाद लिया। सिंदूर खेलने के वक्त विवाहित महिलाएं पान के पत्तों से मां दुर्गा के गालों को स्पर्श करते हुए उनकी मांग और माथे पर सिंदूर लगाकर अपने सुहाग की लंबी आयु की मुराद मांगती हैं। इसके बाद महिलाएं मां को पान और मिठाई का भोग अर्पित करती ...

भक्ति के रस में सराबोर होकर किया गरबा, फिर सम्मानित हुई प्रतिभागी महिलाएं

  भोपाल। नव उद्धव संस्था के सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत कोरोना गाइडलाइन का विशेष  ध्यान रखते हुए गरबा का आयोजन किया गया। महिलाओं और बच्चियों का उत्साह चरम पर था। सभी ने माता रानी के दरबार में भक्ति के रस में सराबोर नृत्य प्रस्तुत किया, जिसका अन्य महिलाओं ने आनंद लिया। तुलसी नगर संकट मोचन हनुमान मंदिर में आयोजित गरबे में 50 महिलाओं ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। गुना से कार्यक्रम में शामिल होने आई भाजगायिका उपमा जी का संस्था  ने शाल, श्रीफल से सम्मान किया।  संस्था की संस्थापिका व अध्यक्ष रोहिणी शर्मा ने बताया कि हमारी संख्या भारतीय संस्कृति के प्रसार प्रचार में निरंतर कार्यरत है। भारतीय संस्कृति के प्रमुख लोक नृत्य गरबे का आयोजन दो वर्षों से लोगों के मन मस्तिष्क पर छाई मायूसी को दूर करने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था की सह कोषाध्यक्ष ओमिता पार्थो दास, कार्यक्रम संयोजिका मीनाक्षी मेहता, लीना वाजपेयी समेत कई महिलाएं उपस्थिति रही।

मप्र के गौरव अर्थ मुकेश जैन को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा युवाओं को और अधिक मनोबल बढ़ाने के साथ ही शक्तिशाली बनाने के उद्देश्य अन्य युवाओं को प्रेरित करने के लिए हाल ही में मध्यप्रदेश से यूपीएससी परीक्षा में सफल हुए होनहार प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के गौरव अर्थ जैन पुत्र मुकेश जैन जिन्होंने यूपीएससी परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर सोलवा स्थान प्राप्त किया है  को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी सफल प्रतिभागियों को प्रदेश में अन्य युवाओं को सफल बनाने के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित करने हेतु कहा। अर्थ जैन को विशेष रुप से उन्होंने सम्मानित करते हुए कहां के मध्यप्रदेश की धरती पर भी अर्थ जैन जैसे युवा होनहार युवक तैयार हो जिससे देश में मध्यप्रदेश का नाम रोशन हो।

इंडियाज़ बेस्ट डांसर-सीजन 2 के कंटेस्टेंट्स लेकर आए 'बेस्ट का नेक्स्ट' अवतार

इंडियाज बेस्ट डांसर- सीजन 2 का प्रीमियर 16 अक्टूबर को होगा यह हर शनिवार और रविवार को रात 8 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा मुम्बई।  पिछले कई वर्षों से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने कुछ सबसे बेहतरीन और सफलतम टैलेंट शोज़ पेश करके वीकेंड पर टीवी देखने का मज़ा कई गुना बढ़ाया है। इंडियाज़ बेस्ट डांसर के पहले सीज़न की जबर्दस्त सफलता के बाद यह चैनल इंडियाज़ बेस्ट डांसर-सीज़न 2 पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है! नया सीज़न न सिर्फ अपने स्तर और मनोरंजन में पहले से कहीं ज्यादा बड़ा होगा बल्कि कुछ बेहतरीन और बेमिसाल टैलेंट भी प्रस्तुत करेगा। ये शो इस मंच के माध्यम से बेस्ट का नेक्स्ट अवतार खोजना चाहता है, जो देश भर के सर्वश्रेष्ठ डांसर्स के लिए एक निर्णायक परीक्षा साबित होगी। फ्रेम्स प्रोडक्शन कंपनी के निर्माण में बने इंडियाज़ बेस्ट डांसर - सीजन 2 का प्रीमियर 16 अक्टूबर को होगा और यह हर शनिवार और रविवार को रात 8 बजे सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा। भोपालवासी को इस नए सीज़न की झलक और अपना टैलेंट दिखाने के लिए इस शो के जोश से भरे कंटेस्टेंट्स - मुस्कान सिंह, रक्ति...

बिना मानक गुणवत्ता वाले रिफ्लेक्टर टेप के कामर्शियल वाहनों को नहीं जारी होगा फिटनेस सर्टिफिकेट

 -सड़क सुरक्षा के लिए परिवहन विभाग की बड़ी पहल -रिफ्लेक्टर टेप व रियर मार्किंग प्लेट होंगी अनिवार्य, प्रक्रिया होगी कम्प्यूटरीकृत भोपाल । प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के परिवहन विभाग एक और प्रभावी पहल करने जा रहा है। बिना मानक गुणवत्ता के रिफ्लेक्टर टेप (परावर्ती पट्टिकाओं) वाले कामर्शियल वाहनों को अब फिटनेस सर्टिफिकेट जारी नहीं किया जाएगा। प्रदेश के परिवहन आयुक्त मुकेश जैन ने समस्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों को इस सम्बंध में आवश्यक निर्देश जारी कर दिया है। दरअसल भारत में प्रतिवर्ष लगभग 4.5 लाख सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 1.5 लाख व्यक्तियों की मृत्यु हो जाती है। रात्रि में या सर्दियों के मौसम में कोहरे के समय सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण दूर खडे़ या दूर से आ रहे वाहन का नहीं दिखाई पड़ना होता है। ऐसे में दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। इसी को ध्यान रखकर परिवहन विभाग ने यह पहल की है।  परिवहन आयुक्त मुकेश जैन के द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि वाहनों पर लगाई जाने वाली रिफ्लेक्टर टेप एआईएस मापदण्डों के अनुरूप है, परिवहन विभाग मध्यप्रदेश द्वारा इस...

एजु जी लाइफ संस्था ने बेटियों से पौधरोपण कर बताया पर्यावरण का महत्व

भोपाल। दो कुलों को रोशन करने वाली देश की बेटियों के बेहतर जीवन प्रबंधन के लिए संकल्पित देश की जानीमानी  संस्था एजु जी लाइफ ने 'थिंक ग्रीन' विषय को लेकर बेटियों द्वारा पौधरोपण करवाया गया। इस अवसर पर सागर की जानी मानी महिला विशेषज्ञ डॉक्टर गिडियन भी बच्चों को प्रोत्साहित करने पहुंची और उन्हें पौधरोपण से भविष्य में मिलने वाली ऑक्सीजन, शुद्ध पर्यावरण के महत्व व उत्तम स्वास्थ्य लाभ को लेकर चर्चा भी की। इस अवसर पर संस्था की डायरेक्टर और सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट सुश्री दीपा तिवारी भी उपस्थित थीं। विंध्या शिक्षा एवं प्रचार समिति अंतर्गत उप शाखा एजु जी लाइफ की संस्थापक डॉ एचआर लता ने बताया कि हमारी संस्था का मूल उद्देश्य ही लड़कियों के लिए निःशुल्क जीवन प्रबंधन पाठशाला उपलब्ध कराना है। डॉ लता के अनुसार इस प्रोग्राम के तहत विभिन्न आयु वर्ग की लड़कियों का शिक्षण-प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोशिश है कि लड़कियों को सशक्त बनाया जा सके ताकि वह समाज में निर्णायक भूमिकाओं को निभा सके।