Skip to main content

Posts

Showing posts from December, 2023

न्यूयॉर्क से लंदन 30 सेकंड में

पार्कर सोलर प्रोब बनाएगा 195 किमी प्रति सेकंड स्पीड का नया रेकॉर्ड  वॉशिंगटन। अंतरिक्ष में भारत ने आदित्य एल-1 स्पेसक्राफ्ट लॉन्च किया है जो सूर्य की स्टडी के लिए बनाया गया है। लेकिन इससे पहले नासा ने पार्कर सोलर प्रोब भी लॉन्च किया है। अब स्पेस एक्स्प्लोरेशन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण क्षण आने वाला है। अब से एक साल बाद 24 दिसंबर को नासा का पार्कर सोलर प्रोब 195 किमी/प्रति सेकंड (7 लाख किमी/ घंटे) की स्पीड से सूर्य के पास से गुजरेगा। इंसानों की बनाई कोई भी वस्तु आजतक इतनी स्पीड से नहीं चली है। न ही वह पार्कर सोलर प्रोब की तरह सूर्य के करीब गई है। पार्कर सूर्य की सतह से 61 लाख किमी दूर तक जा चुका है। पार्कर सोलर प्रोजेक्ट के वैज्ञानिक डॉ नूर राउफी ने कहा, यह माना जा सकता है कि हम लगभग सूर्य पर उतर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पूरी मानवता के लिए 1969 की चंद्रमा लैंडिंग के बराबर की उपलब्धि है। पार्कर की यह स्पीड सूर्य के अत्यधिक गुरुत्वाकर्षण खिंचाव के जरिए आएगा। यह स्पीड इतनी ज्यादा होगी कि 30 सेकंड में न्यूयॉर्क से लंदन पहुंचा जा सकता है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी का पार्कर सोलर प्रोब ...

राम की नगरी का वैभव बढ़ा गये मोदी

अयोध्या । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रेतायुग में तीनों लोकों की राजधानी रही अयोध्या के सैकड़ों वर्षों के धूलधूसरित इतिहास की गर्द हटा कर भगवान राम की नगरी के वैभव को आज कई गुना बढ़ा दिया। श्री मोदी अपने विशेष विमान से शनिवार प्रातः अयोध्या के नवनिर्मित महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे और वहां से अयोध्या के धर्मपथ और रामपथ पर रोड शो में शामिल हुए। अयोध्या आगमन पर श्री मोदी का साधु संतों ने शंखनाद, डमरू वादन, स्वस्ति वाचन एवं मंत्रोच्चार से स्वागत अभिनंदन किया। रोड शो के दौरान हजारों अयोध्या वासियों ने प्रधानमंत्री का पुष्पवर्षा करके स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं बृजेश पाठक, केंद्रीय रेल, संचार, सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलैक्ट्रानिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा राज्य सरकार के अनेक मंत्री एवं शीर्ष अधिकारी भी प्रधानमंत्री के साथ मौजूद थे। इसके बाद प्रधानमंत्री पुनर्विकसित अयोध्या धाम स्टेशन पहुंचे जहां उन्होंने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन और नवनिर्मित महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करने के साथ ही अयोध्या ...

हनुवंतिया जल महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री

संत सिंगाजी महाराज समाधि स्थल पर की पूजा-अर्चना भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर संभाग के प्रमुख जल पर्यटन स्थल हनुवंतिया पहुंचे। उन्होंने जल महोत्सव में शामिल होकर कलाकारों का उत्साहवर्द्धन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रसिद्ध संत सिंगाजी महाराज के समाधि स्थल पर भी गए। यहां उन्होंने संत सिंगाजी महाराज की चरण पादुका पर माल्यार्पण कर पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंगाजी महाराज महान संत थे। उनमें अदभुत अध्यात्मिक शक्ति थी। ऐसे महान संतों के कारण हमारा सनातन धर्म, संस्कृति और सभ्यता आज भी समृद्धशली है। मंत्री विजय शाह, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक नारायण पटेल, श्रीमती कंचन तन्वे, श्रीमती छाया मोरे, सुश्री मंजू दादू, खंडवा नगर निगम की महापौर श्रीमती अमृता यादव,पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक व पुलिस के आला अधिकारी उपस्थित थे।

इस साल साउथ दिल्ली के एक कस्टमर ने ब्लिंकिट से मंगाए 9,940 कंडोम

नई दिल्ली । दिसंबर का महीना खत्म होने के साथ अब नए साल की शुरुआत होने वाली है। इस बीच ब्लिंकिट के फाउंडर अलबिंदर ढींडसा ने साल 2023 के कुछ मजेदार बिक्री रुझानों का खुलासा किया है। उनके मुताबिक, कंडोम और पार्टी स्मार्ट टैबलेट की बिक्री में काफी उछाल देखा गया है। यह खरीदारों की आदतों में से एक सामाजिक बदलाव का संकेत देता है। इसे लेकर उन्होंने आंकड़े शेयर किए हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक, दक्षिण दिल्ली के एक उपभोक्ता ने 2023 में जोमैटो के स्वामित्व वाले क्विक डिलीवरी प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट से 9,940 कंडोम का ऑर्डर दिया है। गुरुग्राम में मंगाए 65 हजार से ज्यादा लाइटर 'ब्लिंकिट ट्रेंड्स 2023' के अनुसार, जहां गुरुग्राम ने 2023 में 65,973 लाइटर का ऑर्डर दिया, वहीं शहर ने इस साल शीतल पेय से अधिक टॉनिक वॉटर (कार्बोनेटेड पेय) का ऑर्डर दिया। कंपनी के मुताबिक, इस साल लगभग 30,02,080 पार्टीस्मार्ट टैबलेट (शराब पीने के बाद सुबह होने वाले हैंगओवर से बचने के लिए) वितरित की गईं। बेंगलुरु से किसी ने 1,59,900 रुपये का आईफोन 15 प्रो मैक्स, लेज़ का एक पैकेट और छह केले का ऑर्डर दिया। आधी रात के बाद मंगाई ...

एमसीयू जिले व तहसील स्तर पर भी शुरु करेगा नवीन पाठ्यक्रम : कुलपति प्रो. सुरेश

भोपाल । माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय द्वारा शीघ्र ही  जिले एवं तहसील स्तर पर अपने अध्ययन केंद्रों में नवीन पाठ्यक्रम शुरु किया जाएगा । इसके साथ ही आईटी की संस्थाओं को मीडिया के पाठ्यक्रम व मीडिया की संस्थाओं को आईटी के पाठ्यक्रम का प्रावधान आगामी सत्र से कर दिया जाएगा। ये कहना है विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो(डॉ) के.जी. सुरेश का । सागर संभाग के अध्ययन केंद्रों के लिए छतरपुर में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के प्रदेश में 1500 से अधिक अध्ययन केंद्र हैं, जहां पर मीडिया एवं आईटी के पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहे हैं। कुलपति प्रो.सुरेश ने कहा कि भोपाल में विश्वविद्यालय का खुद का 50 एकड़ का सर्वसुविधायुक्त भव्य नवीन परिसर है । इसके अतिरिक्त तीन अन्य कैंपस भी हैं । कार्यशाला में उन्होंने कहा कि राष्ट्रकवि पंडित माखनलाल चतुर्वेदी जी का चित्र संबद्ध अध्ययन संस्थाओं के लिए अनिवार्य कर दिया गया है । प्रो. सुरेश ने कहा कि अध्ययन संस्थाओं को समृद्ध करने विश्वविद्यालय दृढ़ संकल्पित है। कार्यशाला में सागर संभाग के 125 से भी...

त्रेतायुग से कलयुग तक अयोध्या के राम

मोदी की अपील-अयोध्या न आएं, व्यवस्थाएं बिगड़ेंगी  550 साल इंतजार किया, कुछ दिन और करें  राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले मेगा रोड शो 22 को राम ज्योति जलाएं, दीपावली मनाएं अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या पहुंचे। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण बहुत भाग्य से हमारे जीवन में आया है। मैं भारत के 140 करोड़ देशवासियों से हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहा हूं। जब 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम विराजमान हों, तब राम ज्योति जलाएं। दीपावली मनाएं। उन्होंने आगे कहा कि 22 जनवरी को सभी का अयोध्या आना संभव नहीं है। यहां का पूरा कार्यक्रम हो जाने के बाद एक बार परिवार के साथ अयोध्या जरूर आएं। प्रभु राम को तकलीफ हो, ऐसा हम भक्त कभी नहीं सह पाएंगे। हमने 550 साल इंतजार किया है, कुछ दिन और करें।इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी, दलित धनीराम मांझी के घर पहुंचे। यहां उन्होंने चाय पी। बच्चों ने पीएम के साथ सेल्फी भी ली। मोदी ने अयोध्या में 8 किलोमीटर लंबा रोड शो भी किया। इसके अलावा उन्होंने रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। रेलवे स्...

जालना से मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू

जानें ट्रेन का रूट, किराया और टाइमिंग सब कुछ मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जयकारों और तालियों के बीच वीडियो-लिंक के जरिए नई जालना-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई, उसके बाद ट्रेन मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की अपनी पहली यात्रा के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मौजूद थे, जबकि केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे-पाटिल और डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस और अन्य गणमान्य व्यक्ति जालना में मौजूद थे। फडणवीस ने कहा कि यह महाराष्ट्र में छठी वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा है और जल्द ही इसकी रेक लातूर में निर्मित की जाएगी। दानवे-पाटिल ने कहा कि ट्रेन यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा प्रदान करेगी और इसके 8 कोचों में 530 यात्री बैठ सकते हैं। अब भारत में वंदे भारत रेलवे की कुल संख्या 34 हो गई है और मनमाड और छत्रपति संभाजीनगर के बीच रेलवे ट्रैक दोहरीकरण के लिए लगभग 1,000 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। मराठवाड़ा क्षेत्र की पहली एक्सप्रेस ट्रेन दानवे-पाटिल ने कहा, काम मार्च तक शुरू होने वाला है और अगले मार्ग का सर्वेक्षण ...

मौत के सौदागरों पर चला मोहन का सुदर्शन चक्र

परिवहन के भ्रष्टाचार में लिप्त आरटीओ से पीएस तक सब नपे 13 जिंदगी लेने वाले दोषियों पर गिरी गाज, कलेक्टर-एसपी को भी हटाया  भोपाल। जिस तरह द्वापर युग में असुर शिशुपाल पर भगवान कृष्ण ने अपना सुदर्शन चलाकर उसका संघार किया था। ठीक उसी तरह 13 जिंदगी लेने वाले मौत के सौदागरों पर मोहन सरकार का सुदर्शन चक्र चलता हुआ दिखाई दिया। परिवहन के भ्रष्टाचार में लिप्त आरटीओ, एसपी, कलेक्टर और पीएस तक के सभी जिम्मेदार अफसरों पर गाज गिरी। गुरुवार को गुना बस हादसे के बाद परिवहन विभाग के आयुक्त संजय झा के साथ गुना के कलेक्टर तरुण राठी और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार खत्री को हटा दिया है। मुख्यमंत्री का कड़ा रुख देख मुख्य सचिव वीरा राणा ने बिना देर किए दोषी अफसरों को हटाने के आदेश जारी कर दिए।   गुना जिले में डंपर से टकराने के बाद बस में आग लगने से 12 लोगों के जिंदा जलने सहित 13 की मौत के बाद मुख्यमंत्री का रुख बहुत कड़ा है। उन्होंने परिवहन विभाग की सर्जरी की है। परिवहन विभाग के आयुक्त संजय झा के साथ गुना के कलेक्टर तरुण राठी और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार खत्री को हटा दिया है। इस संबंध में आदेश भी जार...

समाजों को जोड़कर पार्टी का मत प्रतिशत बढ़ाने का कार्य करें: शिवप्रकाश -

डबल इंजन सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं: डॉ. मोहन यादव  भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चा पदाधिकारी पार्टी का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए समाज को जोडऩे का कार्य करें। मोर्चा अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी इसके लिए आगामी दिनों की पूरी कार्ययोजना बनाकर जिला और मंडल स्तर तक के पदाधिकारी की सहभागिता निर्धारित कर काम में जुट जाएं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार की योजनाओं का लाभ आम जन को दिलाने का प्रयास किया जाना चाहिए। मध्यप्रदेश विधानसभा में सभी मोर्चा विकसित भारत एंबेसडर बनाने के लिए अभियान चलाकर नए लोगों को जोड़ें। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत में सभी मोर्चो के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का ही परिणाम है, जिससे हमें इतनी बड़ी सफलता मिली। इसी तरह का प्रयास हमें आने वाले लोकसभा चुनाव में भी करना है। सभी मोर्चा नव मतदाताओं को पार्टी से जोडऩे के लिए अभियान चलाएं और नमो मित्र, नमो वॉरियर्स बनाने के कार्य को प्राथमिकता से करें। यह बात भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पार्टी के सभी मोर्चों की संयुक्...

राम तो सबके हैं, बस एक अच्छा इंसान बने: शबनम

मुंबई से अयोध्या तक की पैदल यात्रा पर निकली मुस्लिम लड़की 1425 किलोमीटर की दूरी पर राम की धुन में चेहरे पर थकान नहीं रमन राज शर्मा व विनीत पांडे हैं शबनम के साथी, बड़वानी पहुंची बड़वानी। वो लड़की है, मुस्लिम है, लेकिन उसे राम से प्यार है। ये लाइनें पढ़कर आप थोड़ा चौंक सकते हैं लेकिन पूरी कहानी आपको रोमांचित कर देगी। दरअसल मुंबई की रहने वाली शबनम बीते 21 दिसंबर को मुंबई से अयोध्या तक की पैदल यात्रा पर निकली है। उसके साथ हैं उसके साथी  रमन राज शर्मा व विनीत पांडे। शबनम को 1425 किलोमीटर की दूरी तय करनी है लेकिन राम की धुन में उसके चेहरे पर थकान नहीं दिखती। उसे अपने मुस्लिम होने पर गर्व है और कहती है-राम की पूजा या उन्हें मानने के लिए  हिंदू होना जरूरी नहीं है। जरूरत है तो बस एक अच्छा इंसान होने की। फिलहाल शबनम मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा पहुंच चुकी है। वे और उनके साथी हर दिन 25-30 किमी का सफर तय करते हैं। भगवान राम की भक्ति में वे इतने रमे हुए हैं कि उन्होंने अयोध्या पहुंचने की अपनी कोई तारीख निश्चित नहीं की है। लगता है कि उन्होंने अपना सूत्र वाक्य बना रखा है-होइहि सोइ ज...

भूमाफियाओं पर नकेल कसने अब जमीनी स्तर पर शुरू होगी सर्जरी

  - राजस्व रिकार्ड सुधारने राजस्व विभाग लगाएगा कैंप   - पंचायत स्तर पर कैंप लगाने मोहन सरकार ने दिए निर्देश   भोपाल। 'शिव' काल में जन्में भूमाफियाओं को जमीदोज़ करने और जनता को उनका हक दिलाने के लिए मोहन सरकार ने अपना त्रिनेत्र खोल दिया है। सालों से राजस्व के पेंडिंग मामलों को लेकर मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों सख्त निर्देश दिए हैं कि वे जमीनी स्तर पर राजस्व के रिकॉर्ड को दुरुस्त करने के लिए कैंप लगाएं। शहर के साथ-साथ पंचयातों में भी जमीनों का रिकॉर्ड दुरुस्त किया जाएगा। ताकि सभी वर्ग के लोगों को समान रूप से न्याय मिल सके। मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में अफसरों से कहा है कि राजस्व विभाग में शिकायतें बहुत आती हैं। इसलिए विभाग प्रमुख सिस्टम को सुधारने के लिए आवश्यक कार्यवाही करें। जरूरत होने पर एक्शन भी लें। लेकिन, व्यवस्था में बदलाव दिखाई देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर राजस्व रिकार्ड सुधारने के लिए कैंप लगाए जाएं और लोगों की समस्याओं का निराकरण मौके पर किया जाए। राजस्व विभाग से जनता का सीधा जुड़ाव होता है, इस...

आठ राज्यों में फैला कोरोना का नया वैरिएंट

देश में 24 घंटे में कुल 529 केस, 3 की मौत; जेएन.1 के 40 केस नई दिल्ली । कोरोना का नया वैरिएंट जेएन.1 देश के 8 राज्यों में फैल चुका है। 24 घंटे में कोरोना के कुल 529 केसेज मिले हैं, जिसमें 40 जेएन.1 वैरिएंट के हैं। कुल एक्टिव केस की संख्या 4 हजार 93 हो गई है। 24 घंटे में 603 मरीज रिकवर हुए हैं, जबकि 3 लोगों की मौत हो गई है। कोरोना का सबसे ज्यादा असर दक्षिण के राज्यों में देखने को मिल रहा है। 24 घंटे में केरल में सबसे ज्यादा 353 केसेज रिपोर्ट हुए हैं। दूसरे नंबर पर कर्नाटक है, जहां 74 मामले मिले हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 37 केस दर्ज हुए हैं। हालांकि, कोरोना से ठीक होने वाले भी सबसे ज्यादा केरल-कर्नाटक और महाराष्ट्र में ही है। 24 घंटे में केरल में 495 मरीज और कर्नाटक में 44 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना के ज्यादातर मरीज होम आइसोलेशन में हैं। नए वैरिएंट के आने के बाद भी हॉस्पिटलाइजेशन रेट में बढ़ोतरी नहीं हुई है। नए वैरिएंट से सतर्क रहने की जरूरत नए वैरिएंट को लेकर आसीएमआर की पूर्व महानिदेशक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने कहा- ह...

चेले को 'मंत्री' बनवाने का वादा रह गया अधूरा

स्वामी रामभद्राचार्य ने सिवनी की जनता से किया था वादा सिवनी। मध्यप्रदेश की डॉ मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद सिवनी जिले में बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री के गुरु स्वामी रामभद्राचार्य सुर्खियों में है। दरअसल, सिवनी जिले में विधानसभा चुनाव से पहले स्वामी रामभद्राचार्य ने अपनी एक कथा में सिवनी की जनता से एक वादा किया था जिसको लेकर उनका बयान राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बन गया है। बता दें कि रामभद्राचार्य ने सिवनी में आयोजित अपनी कथा में सिवनी की जनता से कहा था कि उनके शिष्य मुनमुन राय को दूसरी बार विधायक का चुनाव जिता दें, उन्हें मंत्री बनाने की जवाबदारी रामभद्राचार्य की होगी, लेकिन जैसे ही मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ तो मुनमुन राय के समर्थकों को निराशा हाथ लगी ना तो मुनमुन राय को मंत्री बनाया गया और नहीं कोई बड़ा पद दिया गया। ऐसे में सिवनी जिले की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। वहीं, ऐसे समय में सोशल मीडिया पर स्वामी रामभद्राचार्य का सिवनी में दिया गया वचन सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।  मुनमुन राय ने कराई थी स्वामी रामभद्राचार्य से कथा ...

कैसे सुधरे कांग्रेस अब इस पर किया जाना चाहिए मंथन

प्रदेश प्रभारी की बैठक में जिसे मिला मौका उसी ने निकाली अपनी भड़ास  कमलनाथ और दिग्विजय को भी नहीं छोड़ा भोपाल। कांग्रेस की स्थिति देखकर हिंदी की किताब में पढ़ा गया मुहावरा रस्सी जली पर ऐंठन बरकरार वाला याद आया। यह मुहावरा मंगलवार को उस समय अचानक याद आ गया जब पीसीसी की बैठक शुरू हुई और कांग्रेस के नेेताओं ने अपनी-अपनी भड़ास निकालनी शुरू कर दी। अभी हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बुरी पराजय हुई। इस पराजय की जिम्मेदार खुद कांग्रेसी हैं। जिन्होंने संगठन का प्रभारी बनाने से लेकर टिकट वितरण तक में कोई पारदर्शिता का ध्यान रखा। तीन-तीन बार कराये गये सर्वे को दरकिनार किया। अब जब पिछले चुनाव से आधी सीटें ही जीत पाये तो कभी भाजपा के मैनेजमेंट को कोसा तो कभी ईव्हीएम का बहाना बना लिया। लेकिन जो 66 सीटेे कांग्रेस को मिली तो क्या उसमें ईव्हीएम से वोट नहीं पड़ा। कांग्रेसी एक दूसरे पर आरोप लगाने में हमेशा माहिर रहे हैं। सो इस प्रवृत्ति को कैसे बदला जा सकेगा, इस पर मंथन किया जाना चाहिए। रस्सी जली पर ऐंठन बरकरार वाली कहावत से उबरना होगा। तभी जाकर कुछ हो पायेगा।  मंगलवार को प्रदेश क...

उप निरीक्षक रोशनी सिंह का पीएससी में चयन

सहायक संचालक उद्योग बनीं -तीसरी बार में मिली सफलता पति अरविंद सिंह राठौर रीवा में हैं थाना प्रभारी  भोपाल। नौकरी करने के साथ पीएससी की तैयारी की। दो बार असफलता हांथ लगी, फिर भी रोशनी हताश नहीं हुई। तीसरी बार पीएससी में उसका चयन हो गया। रोशनी पीएससी में चयनित होने बाद अब उप निरीक्षक पुलिस फिंगर प्रिंट की नौकरी छोंडकर सहायक संचालक उद्योग होगी। पीएससी में चयन होने बाद रोशनी ने कहा कि अगर लक्ष्य लेकर मेहनत की जाये तो परिणाम सार्थक आते हैं। उन्होंने कहा कि उपनिरीक्षक की नौकरी करने के साथ पीएससी की तैयारी जारी रखी और मेेरे पति ने भरपूर सहयोग किया जिसके कारण आज मै इस मुकाम तक पहुंची हूं।   रोशनी सिंह मूलरूप से भोपाल की निवासी है। वे सामान्य परिवार से है। वर्ष 2017 मेें उपनिरीक्षक के पद पर चयन हुआ। रीवा में ज्वाइन करने के बाद अपनी पढ़ाई जारी रखी। इनकी सादी भी उपनिरीक्षक अरविंद सिंह राठौर के साथ 2020 में हुई। दोनों पति-पत्नी पीएससी की परीक्षा में पुलिस की नौकरी करते हुए बैठते रहे। अरविंद तो एकाधबार बैठने के बाद फिर उम्मीद छोड़ दी, लेकिन दो बार रोशनी पीएससी में असफल हुई, बावजूद इसक...

क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक मेल-मुलाकात करें: डॉ. मोहन यादव

अनौपचारिक बैठक में बोले सीएम-लोकसभा चुनाव के हिसाब से काम करें मंत्री मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से साझा किया मोदी की गारंटियों का रोडमैप  भोपाल। मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट बैठक मंगलवार को मंत्रालय में हुई।  इस अनौपचारिक बैठक में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित अन्य सभी नवनियुक्त मंत्री शामिल हुए।  कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रियों को अपने-अपने क्षेत्रों में एक्टिव और अलर्ट रहने को कहा है। साथ ही मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक मेल-मुलाकात करने के निर्देश भी मंत्रियों को दिए। उन्होंने लोकसभा चुनाव की तैयारी के हिसाब से काम करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही लोकसभा क्षेत्र और जिलावार प्रभार की जिम्मेदारी मंत्रियों को सौंपी जाएगी। इस बैठक में कई मंत्रियों ने जिलों की स्थिति के हिसाब से मुख्यमंत्री को सुझाव भी दिए। बैठक में प्रदेश के विकास और जनकल्याण के साथ ही भाजपा के संकल्प पत्र पर चर्चा हुई। सीएम डॉ. मोहन यादव ने नवनि...

गोल्फ लिंक फेस टू कॉलोनी में क्रिसमस डे सेलिब्रेशन

डांस, मस्ती के साथ किया सभी ने धमाल भोपाल । गोल्ड फिल्म फेस 2 कॉलोनी भोपाल में सोमवार को बड़ी धूमधाम से क्रिसमस सेलिब्रेशन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 60 लोगों ने पार्टिसिपेट किया। इस मौके पर सास और बहु ने मिलकर बैलून डेकोरेशन किया, सभी ने सांता क्लॉज की टोपी पहनी। इसके साथ ही एक दूसरे को सभी गिफ्ट भी दिए। इस दौरान सभी महिलाओं ने रेड और व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी थी। डांस, मस्ती और केक कटिंग की गई। इसके साथ ही स्वादिष्ट व्यंजनों का भी सबने लुत्फ लिया।

30 से 4 जनवरी तक ज्यादातर जिलों में बारिश-ओले के आसार

प्रदेश में फिर गिरेगा मावठा, विदिशा, रायसेन, खरगोन में घना कोहरा   सतना-दतिया में विजिबिलिटी 50 मीटर से कम  भोपाल। मध्यप्रदेश में कोहरे के कहर के बाद एक बार फिर मावठा गिरने के आसार बन गए हैं। नए साल से दो दिन पहले  प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश-ओले का दौर शुरू होगा।  मंगलवार को भी कोहरा रहा। सतना और दतिया में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन में भी हल्की धुंध रही। विदिशा, रायसेन, खरगोन और दूसरे शहरों में भी घना कोहरा रहा। 29 दिसंबर से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। यह काफी स्ट्रॉन्ग होगा। इस वजह से प्रदेश के कई जिलों में 30 दिसंबर से 4 जनवरी तक बारिश और ओले गिरने के आसार हैं। यानी नए साल की शुरुआत बादल और बारिश से हो सकती है।  मौसम विभाग, भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रदेश में दक्षिण-पूर्वी हवाएं एक्टिव हैं। ग्वालियर-चंबल में उत्तरी-पूर्वी हवाओं का टकराव है। इस कारण घना कोहरा छा रहा है। अगले दो दिन तक कोहरे का असर रहेगा। 6 संभागों में ओले-बारिश, 4 में बूंदाबांदी के आसार मौ...

अटल जी के सपनों को साकार कर रहे प्रधानमंत्री: विष्णुदत्त शर्मा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, अटल जी ने सिखाया-दबावों के आगे झुकना नहीं  भोपाल। पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटलबिहारी वाजपेयी देश की राजनीति में एक सर्वस्वीकार नेता थे। स्व. अटलजी एक कुशल राजनेता के साथ अच्छे कवि, अच्छे पत्रकार भी थे। उनका व्यक्तित्व अटल है, कृतित्व अटल है, विचार अटल है। यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं है कि अटल बिहारी वाजपेई जी ने देश के सामने कई मार्ग प्रशस्त किए और उनके माध्यम से देश को दुनिया में नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम किया। स्व. अटल जी ने इस देश को गुड गवर्नेंस या सुशासन का कांसेप्ट दिया और उनकी सरकार ने सुशासन का एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके द्वारा प्रस्तुत की गई सुशासन की संकल्पना को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार साकार कर रही है। स्व. अटलजी की जयंती पर मैं उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूं, श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को बंसल वन स्थित प्रदेश मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।   अटलजी के कामों को आगे बढ़ा रहे प्रधानमंत्री   भाजपा प्रदेश...

18 नए चेहरे बने मंत्री, 7 पहली बार के विधायक

मध्यप्रदेश में 28 मंत्रियों ने ली शपथ, शिवराज सरकार के 6 मंत्री ही रिपीट भोपाल । मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। सोमवार को राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 28 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इनमें से 18 कैबिनेट मंत्री और 10 राज्य मंत्री हैं। खास बात ये है कि 28 मंत्रियों में 18 नए चेहरे हैं। इनमें से 7 पहली बार के विधायक हैं। 18  ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली सबसे पहले कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, करण सिंह वर्मा, उदयप्रताप सिंह ने एक साथ शपथ ली। दूसरी बार में कुंवर विजय शाह, तुलसीराम सिलावट, एदल सिंह कंषाना, निर्मला भूरिया, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग ने शपथ ग्रहण की। तीसरी बार में नारायण सिंह कुशवाह, नागर सिंह चौहान, चैतन्य काश्यप, इंदर सिंह परमार, राकेश शुक्ला, प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शपथ ली। चौथी बार में संपतिया उइके ने अकेले शपथ ली। शपथ के बाद उन्होंने राज्यपाल के पैर छुए। 6 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, धर्मेंद्र लोधी, दिलीप जायसवाल, लखन पटेल, नारायण सिंह पंवार, गौतम टेटवाल ने एक साथ शपथ ली। 4 र...

हुकुमचंद मिल इंदौर के मजदूरों को मिलेगा उनका हक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मजदूरों को वर्चुअली संबोधित करेंगे लगभग 5 हजार श्रमिकों को मिलेगा 224 करोड़ रूपये का लाभ पूर्व प्रधानमंत्री श्री वाजपेयी के जन्म दिवस पर इंदौर में होगा कार्यक्रम मुख्यमंत्री ने हुकुमचंद मिल के कार्यक्रम के तैयारियों संबंधी समीक्षा की भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 25 दिसम्बर 2023 को हुकुमचंद मिल इंदौर के मजदूरों को उनका हक मिलेगा, इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मजदूरों को वर्चुअली संबोधित करेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस, सुशासन दिवस पर यह कार्यक्रम हो रहा है। हुकुमचंद मिल के 30 वर्षों से अधिक समय से लंबित इस प्रकरण में लगभग 5 हजार मजदूरों को 224 करोड़ रूपये की राशि मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रालय में इंदौर में 25 दिसम्बर 2023 को होने वाले हुकुमचंद मिल के कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने निर्देशित किया कि हुकुमचंद मिल के श्रमिकों के निराकृत प्रकरण की प्रक्रिया को अपनाकर अन्य मिलों के श्रमिकों की देनदारियों के निराकरण के प्रयास करें। इंदौर के नंदा...

भोपाल उत्सव मेले में उठाएं 10 प्रकार के समोसे का लुफ्त

कुछ करने के जुनून ने दिया एक नया मुकाम, मेले में लगा स्टॉल  भोपाल। कहते हैं कि जब आपके मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो सारी कायनात उसे पूरा करने की कोशिश करने लगती है। कुछ ऐसा ही जुनून मन में ठान कर राजधानी की कटारा हिल्स निवासी श्रीमती आरती घोष ने जब घर में सामान्य रुप से बनने वाले समोसे को अपने हुनर के जरिए विभिन्न प्रकार देना शुरु किया तो उनको भी इतना अंदाजा नहीं था कि इतनी जल्दी वह भोपाल उत्सव मेले का हिस्सा बन जाएंगी। श्रीमती आरती घोष की एस्ट्रोलॉजर बेटी अर्पिता घोष ने अपनी मां की इस प्रतिभा को मानसिक प्रोत्साहन के जरिए बाजार का रुप देने की बात कही तो एक बारगी उन्हें भी अटपटा लगा। पर बच्चों की सलाह को उन्होंने अपनी जिद बनाकर यह भी पूरा कर दिखाया। लगभग आठ माह पहले आए हार्ट अटैक के बाद से तो आरती घोष ने अपनी समोसे बनाने की कला को और निखारने की प्रण ले लिया। वह 35 प्रकार के समोसे बनाने में महारत हैं। लोग समोसे के अलावा उनकी फलाहारी थाली के बहुत ज्यादा कायल हैं। फिलहाल आरती घोष घर से ही अपने सभी आर्डर पूरा करती हैं।   लोगों की पसंद बनते जा रहे समोसे सुबह के नाश्ते म...

राष्ट्रस्तरीय प्रदर्शनी-सह-विक्री का भव्य उदघाटन

स्वयं सहायता समूह, शिल्पकारों तथा कृषक उत्पादकों को बढ़ावा देने का प्रयास भोपाल। नाबार्ड द्वारा आयोजित स्वयं सहायता समूह, शिल्पकारों तथा कृषक उत्पादक संगठनों के उत्पादों की राष्ट्रस्तरीय प्रदर्शनी-सह-विक्री का भव्य उदघाटन स्वयं सहायता समूह, शिल्पकारों तथा कृषक उत्पादक संगठनों के उत्पादों को बढ़ावा देने और उन्हें एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से नाबार्ड द्वारा एक राष्ट्र स्तरीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का आयोजन 22 से 31 दिसम्बर तक भोपाल हाट में किया जा रहा है जिसका उद्घाटन रेखा चंदनावेली, क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिजर्व बैंक, भोपाल के कर कमलों से भोपाल हाट परिसर में किया गया।  प्रदर्शनी सह बिक्री का उद्घाटन करते हुए क्षेत्रीय निदेशक ने बताया कि वित्तीय संस्थाओं, राज्य सरकार और गैर सरकारी संगठनों के साथ मिलकर नाबार्ड अपने नवोन्मेषी पहलों से प्रदेश को समृद्धि के मार्ग पर अग्रसर करने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दे रहा है। उन्होंने कहा कि देश के कोने-कोने से दस्तकार अपने उत्कृष्ट उत्पाद लेकर इस प्रदर्शनी में आए हैं जो मध्यप्रदेश के लिये गर्व का विषय है। विभिन्न भाषाओं के लोगो का इस प्रकार से...

राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के लिए तैयार, 25 फीट दूर से दर्शन

श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम बनाने वाले 16 गुण झलकेंगे शिल्पकार सोमपुरा बोले-5.5 फीट की तीन मूर्तियां बना रहे   अयोध्या । अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा में एक महीना बाकी है। इसके बाद भी देश की जनता का उत्साह बढता जा रहा है। श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के लिए तैयार है। गर्भगृह में वो आसन भी आकार ले चुका है, जहां रामलला विराजेंगे। शिल्पकार 5.5 फीट की तीन मूर्तियां बना रहे हैं। एक श्याम रंग की, दूसरी गहरे काले शालिग्राम पत्थर की और तीसरी सफेद पत्थर की। मंदिर ट्रस्ट 29 दिसंबर को इनमें से एक मूर्ति तय करेगा। उसी की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। अयोध्या के श्रीराम मंदिर की पूरी डिजाइन तैयार करने वाले चंद्रकांत सोमपुरा ने बताया​ कि गर्भगृह से बाहर निकलते ही सामने गणपति और हनुमानजी की मूर्ति स्थापित होगी। मंदिर के सामने गरुड़जी की मूर्ति लगाई जा रही है। प्राण-प्रतिष्ठा मंदिर की दूसरी मंजिल पर होगी। यहीं राम दरबार भी बनाया गया है। यहां भगवान श्रीराम, मां जानकी, लक्ष्मणजी और हनुमानजी की मूर्ति होगी। नागर शैली में अयोध्या मंदिर   चंद्रकांत सोमपुरा ने बताया क...

पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह से मिले मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जल्द तय हो सकते हैं मंत्रिमंडल के चेहरे, सिंधिया से भी की मुलाकात भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली दौरे पर हैं। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर शुक्रवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। सीएम यादव के साथ डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री की शुक्रवार सुबह केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी मुलाकात हुई। उनके बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। ऐसा बताया जा रहा है कि जल्द मंत्रिमंडल के सदस्यों की सूची को अंतिम रूप दिया जा सकता है। ऐसी संभावना है कि 23 दिसंबर को मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। मंत्रिमंडल में पुराने चेहरों यानी मंत्री रह चुके नेताओं के बजाय नए चेहरों को तवज्जो मिल सकती है। तीन से पांच बार विधायक बनने के बाद भी मंत्री पद से चूके नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। केंद्र ने दी 5727 करोड़ की अतिरिक्त राशि केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने मध्यप्रदेश को 5727 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि जारी की है। यह राशि शुक्रवार को सीएम डॉ. मोहन यादव के दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र ...

जहां कृष्ण के पैर पड़े, उन जगहों को तीर्थ स्थल बनाएंगे : डॉ.मोहन यादव

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में कहा कि कोई भी योजना बंद नहीं होगी। हमारे पास सभी योजनाओं के लिए पर्याप्त धन राशि है। डॉ. मोहन यादव सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने टोकते हुए कहा-लाड़ली बहना योजना पर कानून बना दें। जिस पर सीएम ने कोई जवाब नहीं दिया। मुख्यमंत्री डा. यादव ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। आपकी सरकार में कई तरह से राम मंदिर को लटकाए रखा। हमारी सरकार 22 जनवरी को राम भक्तों का स्वागत करेगी। सीएम ने कहा कि 2028 में सिंहस्थ का भव्य आयोजन होगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई है। डॉ. यादव ने ये भी कहा कि एमपी में जहां कृष्ण के पैर पड़े, उन जगहों को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करेंगे।  संकल्प पत्र हमारे लिए गीता, रामायण है मुख्यमंत्री डा. यादव ने लाउड स्पीकर पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश पूरी तरह लागू कराया जाएगा। डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मिल मजदूर के बेटे को मुख्यमंत्री भाजपा ही बना सकती है। हम जनता के सेवक हैं। मेरी सरकार विधानसभा अध्यक्ष की...

राजद्रोह कानून खत्म, नाबालिग से रेप और मॉब लिंचिंग पर फांसी की सजा

तीन नए क्रिमिनल लॉ बिल लोकसभा में पास नई दिल्ली। तीन नए क्रिमिनल लॉ बिल लोकसभा में पास हो गए हैं। अब इसे राज्यसभा में रखा जाएगा। वहां से पास होने के बाद इसे मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। इसे पेश करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- अंग्रेजों के समय का राजद्रोह कानून खत्म किया गया है। नाबालिग से रेप और मॉब लिंचिंग जैसे क्राइम में फांसी की सजा दी जाएगी। बिल पर लोकसभा में अमित शाह ने कहा कि अंग्रेजों का बनाया राजद्रोह कानून, जिसके चलते तिलक, गांधी, पटेल समेत देश के कई सेनानी कई बार 6-6 साल जेल में रहे। वह कानून अब तक चलता रहा। मैंने राजद्रोह की जगह उसे देशद्रोह कर दिया है। क्योंकि अब देश आजाद हो चुका है, लोकतांत्रिक देश में सरकार की आलोचना कोई भी कर सकता है।  देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर जेल अगर कोई देश की सुरक्षा, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का काम करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। अगर कोई सशस्त्र विरोध करता है, बम धमाके करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी, उसे आजाद रहने का हक नहीं, उसे जेल जाना ही पड़ेगा। कुछ लोग इसे अपनी समझ के कपड़े पहनाने की कोशिश करेंगे, लेक...